facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

दिसंबर तक शुरू होंगे 2 नए चिप प्लांट, अगले 22 महीनों में शुरू होगा माइक्रो-एलईडी का घरेलू उत्पादन: वैष्णव

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि दिसंबर तक दो नए चिप पैकेजिंग प्लांट चालू होंगे और डेटा सेंटर क्षेत्र में 200 अरब डॉलर का निवेश आएगा

Last Updated- May 11, 2026 | 10:51 PM IST
Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव | फाइल फोटो

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 76,000 करोड़ रुपये के ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत सरकार द्वारा मंजूर की गई तीसरी और चौथी सेमीकंडक्टर चिप पैकेजिंग इकाइयां जुलाई और दिसंबर तक चालू होने का अनुमान है।

भारतीय उद्योग परिसंघ के 2026 के सालाना बिजनेस समिट में वैष्णव ने कहा कि चिप पैकेजिंग के वाणि​ज्यिक उत्पादन के अलावा, माइक्रो-लाइट-एमिटिंग डायोड (एलईडी) डिस्प्ले का पहला घरेलू वाणि​ज्यिक उत्पादन अगले 22 महीनों के भीतर शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले यूनिट की कीमतें लगातार नीचे आई हैं। इसलिए भारत के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का समय है, क्योंकि डिस्प्ले टेक्नॉलजी इस समय निर्णायक मोड़ पर है।

वैष्णव ने कहा कि एआई में वृद्धि बहुत तेजी से हो रही है, क्योंकि हर कुछ सप्ताहों में नई और ज्यादा एडवांस टेक्नॉलजी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हर महीने दुनिया के किसी न किसी हिस्से से काम करने का कोई नया तरीका सामने आता है। ऐसे में यहीं पर हमें अपने दृ​ष्टिकोण को लेकर बहुत स्पष्ट होना होगा कि हम जिस भी सेक्टर में काम करते हैं, उसमें अपनी उत्पादकता में हमें इस (एआई) टेक्नॉलजी का फायदा उठाना है।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआई के विकास का लाभ उठाने के लिए सरकार डेटा सेंटर क्षेत्र में भारत की मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में नए डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए घोषित 20 साल की कर छूट सरकार द्वारा उठाया गया एक सकारात्मक कदम था। उन्होंने कहा कि कर छूट के उपायों का असर दिखना शुरू हो गया है, क्योंकि डेटा सेंटर क्षेत्र के लिए अब तक लगभग 200 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की जा चुकी है।

Advertisement
First Published - May 11, 2026 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement