facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत को मिली बढ़त, मर्क और टाटा मिलकर सेमीकंडक्टर निर्माण बढ़ाएंगे

Advertisement

जर्मनी की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के वरिष्ठ अधिकारी हैंस-जोआचिम न्यूमैन ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी

Last Updated- September 18, 2025 | 9:47 PM IST
semiconductor Chip
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के उद्योग, ‘विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणाली’ और प्रतिभा पूल उसे ‘वैश्विक अनिश्चितताओं’ के बीच बढ़त दिलाते हैं। जर्मनी की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के वरिष्ठ अधिकारी हैंस-जोआचिम न्यूमैन ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी। मर्क के कार्यकारी उपाध्यक्ष और एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख न्यूमैन ने गुरुवार को इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट सिम्पोजियम में मुख्य भाषण देते हुए कहा, ‘भारत के लिए अब बिल्कुल सही समय है।’ उन्होंने ‘विनिर्माण में उत्कृष्टता के लिए गुणवत्ता और नवाचार के एकीकरण’ पर बात की।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास मजबूत आधार, बड़े उद्योग, विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रतिभा है। यह वह आधार है, जिसकी नकल करना अन्य देशों के लिए मुश्किल है, जो बहुत अच्छी बात है। वैश्विक अनिश्चितताओं के समय में हमारे पास सही रफ्तार है।’

उन्होंने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित सेमीकंडक्टर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह सहयोग का समय है और हमारे पास पहले से ही खासा निवेश हैं। दो सप्ताह पहले हमने सेमीकॉन में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।’

इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माता टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और मर्क ने भारत में सेमीकंडक्टर सामग्री, सेमीकंडक्टर निर्माण अवसंरचना और विशेष रसायन एवं गैस वितरण में संयुक्त रूप से क्षमताएं विकसित करने के लिए रणनीतिक सहयोग पर समझौता किया है।  दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान के अनुसार मर्क गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के आगामी फैब के लिए उच्च-शुद्धता वाली इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, उन्नत गैस और रासायनिक वितरण प्रणालियां, टर्नकी फैब अवसंरचना सेवाएं और एआई संचालित अपने मटेरियल इंटेलिजेंस समाधानों सहित अपने उत्पादों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला उपलब्द कराएगी। 

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement