facebookmetapixel
Advertisement
PM Modi UAE Visit: यूएई में पीएम मोदी का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की पहल में भारत आगेक्या भारतीय बाजार से और पैसा निकालेंगे विदेशी निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनीपेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, फिर भी क्यों टूट गए HPCL, BPCL और IOC के शेयर?UNSC के विस्तार पर भारत का जोर, जयशंकर ने सुधारों की उठाई मांगNEET पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अगले साल से कंप्यूटर पर होगी परीक्षा, छात्रों को फिर देना होगा एग्जाममहंगा तेल बिगाड़ सकता है पूरा खेल! निफ्टी 21,000 तक गिरने का डरJSW Steel ने बढ़ाई कमाई, लेकिन ब्रोकरेज ने क्यों दी HOLD और REDUCE रेटिंग?कहीं आपका LPG नंबर पुराना तो नहीं? एक गलती से रुक सकती हैं गैस से जुड़ी जरूरी सेवाएंईंधन कीमतों की सीमित बढ़ोतरी घरेलू बजट पर बहुत बड़ा असर नहीं डालेगी: ICRAसोलर सेक्टर में धमाका! इनॉक्स क्लीन एनर्जी ने अमेरिकी कंपनी से 3 गीगावॉट क्षमता हासिल कर बढ़ाया ग्लोबल दबदबा

मांग कमजोर फिर भी कोल इंडिया को मिला भारी प्रीमियम

Advertisement

मांग सुस्त रहने के बावजूद ई-नीलामी में कोल इंडिया को मजबूत कीमत मिली

Last Updated- May 07, 2026 | 8:59 AM IST
Coal India

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की ई-नीलामी के माध्यम से अप्रैल 2026 में बिक्री सुस्त रही है। कंपनी ने सिंगल विंडो मोड एग्नोस्टिक (एसडब्ल्यूएमए) के तहत पेश की गई 305.51 लाख टन की मात्रा में से केवल 39 प्रतिशत का आवंटन किया। यह वित्त वर्ष 2027 की एक धीमी शुरुआत का संकेत है, हालांकि आपूर्ति पर्याप्त थी। यह जानकारी कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी ने ने महीने के दौरान 117.74 लाख टन का आवंटन किया, जो उपभोक्ताओं द्वारा सतर्क खरीदारी का संकेत देता है। हालांकि मूल्य निर्धारण मजबूत बना रहा, जिसमें अधिसूचित कीमतों पर औसत प्रीमियम 51% रहा। इससे पता चलता है कि खरीदारों ने कुछ विशेष ग्रेड और तत्काल आवश्यकताओं के लिए महंगी कीमत देना जारी रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा की गई कोयले की हाजिर बिक्री की तुलना में वृद्धि है। पिछले साल अधिसूचित मूल्य से 38 प्रतिशत अधिक दर मिली थी।

सहायक कंपनियों में मांग की स्थिति असमान रही है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) और नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (एनईसी) ने अपनी प्रस्तावित मात्रा का पूर्ण आवंटन हासिल किया, जबकि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने भी 79 प्रतिशत आवंटन के साथ मजबूत मांग देखी। इसके विपरीत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) काफी पीछे रह गईं, जिनका आवंटन क्रमशः 17 प्रतिशत और 23 प्रतिशत रहा।

Advertisement
First Published - May 7, 2026 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement