facebookmetapixel
Advertisement
Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?भविष्य की बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका! द वेल्थ कंपनी के नए Mid Cap Fund में ₹1000 से निवेश शुरूWPI Inflation June 2026: जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ईंधन हुए महंगेHCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाह

इंडिगो को चौथी तिमाही में लगा बड़ा झटका, मंदी और रुपये की गिरावट से हुआ ₹2,536.9 करोड़ का घाटा

Advertisement

हालांकि, इस गिरावट के बावजूद कुल कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में इंडिगो की कुल आय 3 फीसदी से ज्यादा बढ़कर रुपये 23,830.7 करोड़ पर पहुंच गई

Last Updated- May 29, 2026 | 6:26 PM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के लिए साल 2025-26 की आखिरी तिमाही काफी चुनौतीपूर्ण रही। विपरीत कामकाजी परिस्थितियों और रुपये की गिरती कीमत के चलते जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी को रुपये 2,536.9 करोड़ का तगड़ा घाटा उठाना पड़ा है। यह स्थिति पिछले साल के मुकाबले बिल्कुल उलट है, क्योंकि बीते साल की इसी समान तिमाही में एयरलाइन ने रुपये 3,067.5 करोड़ का बड़ा मुनाफा कमाया था।

हालांकि, इस गिरावट के बावजूद कंपनी की कुल कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में इंडिगो की कुल आय 3 फीसदी से ज्यादा बढ़कर रुपये 23,830.7 करोड़ पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में रुपये 23,097.5 करोड़ थी।

कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रुपये में आई भारी गिरावट और नए श्रम कानूनों में हुए बदलावों की वजह से परिचालन मुनाफे पर सीधा असर पड़ा, जिससे कंपनी को रुपये 23,936 मिलियन (रूपये 2,393.6 करोड़) का शुद्ध घाटा झेलना पड़ा।

इंडिगो के प्रबंध निदेशक (MD) राहुल भाटिया ने कहा कि पूरा वित्त वर्ष 2026 बेहद मुश्किलों भरा रहा, जिसने मुनाफे को बुरी तरह प्रभावित किया। हालांकि, इस दौरान कंपनी की क्षमता में 9.5 प्रतिशत और कुल आय में 6 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने साफ किया कि अगर विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) के उतार-चढ़ाव और कुछ असाधारण मामलों के असर को हटा दें, तो इंडिगो ने रुपये 75 बिलियन (रूपये 7,500 करोड़) का मुनाफा दर्ज किया है।

मार्च महीने में घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 63.3 प्रतिशत रही। खराब नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी दिखा और बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 3.27 प्रतिशत टूटकर रुपये 4,418.40 पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 29, 2026 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement