महंगाई दर में हुई कमी का भरपूर फायदा उठाने के लिए अंतराष्ट्रीय होटल कंपनियों ने भारत का रुख करने का मन बना लिया है।
एमजीएम मिराज हॉस्पीटेलिटी, वेयनधाम होटल समूह, कोरिन्थीया होटल्स और लैंगम होटल्स समूह अपनी योजनाओं को अंतिम सहमति देने की फिराक में है ,जिन्हें अगले दो से तीन सालों के भीतर भारत में शुरु किया जाना है।
जानकारों के मुताबिक होटल कारोबार से जुड़े करीबन 37 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भारत में निवेश के लिए सही मौके की तलाश में है। इनमें पश्चिमी देशों में स्थित कुछ कंपनियां तो भारत मे अपने कई ब्रांडो की शुरुआत पहले ही कर चुकी है।
दुनिया में सबसे बड़ी होटल चेन वाला वेयनधाम समूह भारत में रामादा नाम से चार सितारा होटल पहले से ही चला रहा है। अब ये समूह भारत में अपने डो इन के साथ सुपर आठ ब्रांडो की भी शुरुआत करने का मन बना रहा है।
इस बाबत होटल इन्वेस्टमेंट कान्फ्रेंस साउथ एशिया (हिकसा) का आयोजनर् कत्ता कंपनी एचवीएस के अंतराष्ट्रीय विकास के निदेशक सुनील माथुर बताते है कि’ भारत में हम रमादा ब्रांड की शुरुआत के लिए एक जबर्दस्त रुपरेखा बना रहें है। इसके अलावा हम अपने कुछ दूसरे ब्रांडाें को भी भारत लाने की योजना पर काम कर रहें है। ‘
अगले तीन सालों के भीतर तीन नए ब्रांडों को मिलाते हुए भारत में 50 नए अंतराष्ट्रीय स्तर के होटल शुरु हो जायेंगे। साथ ही इनमें से दो ब्रोड तो ऐसे भी है जो बाद में नए ब्रांडों को लाने की योजना पर भी काम कर रहें है। अमेरिका स्थित दुनिया की सबसे बड़ी खेल कंपनी एमजीएम ग्रांड ने भारत के होटल उद्योग में प्रवेश के लिए अपनी योजनाओं को हरी झंडी दे दी है।
यह कंपनी बैलाजिओं , एमजीएम ग्रांड और स्काई लोफ्ट नाम से अपने होटल ब्रांडों की भारत में शुरुआत करेगी। इन योजनाओं के लिए भारत स्थित रियल एस्टेट कंपनियों से बातचीत की भूमिका भी तैयार कर रही है।
एमजीएम मिराज हॉस्पिटेल्टी के वैश्विक विकास के कार्यकारी उपाध्यक्ष माइकल इंवास का कहना है कि अभी हम अपनी योजनाओं को भारत और मध्य पूर्व को ध्यान में रखकर तैयार कर रहें है। इसके लिए हम अपने भारतीय सहयोगियों से भी बातचीत कर रहें है।
कंपनी अपने इन ब्रांडों की शुरुआत दिल्ली और मुंबई में करेगी। मुझे उम्मीद है कि ये होटल अगले तीन सालों में शुरु हो जायेंगे। इसी तरह हांगकांग स्थित लैंगम होटल का मुख्यालय भी निर्माण लागत में आ रही कमी को देखते हुए भारतीय बाजार में उतरने के लिए बेताब दिख रहा है।
यहीं नहीं ये कंपनी पुणे के कोरेगांव स्थित अपनी निर्माणाधीन प्रॉपटी के विस्तार की योजनाएं भी बना रही है। लैंगम होटल्स के विकास क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेलमेट निप का कहना है कि भले ही भारतीय बाजार विकास की रफ्तार अभी धीमी है लेकिन भारत लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकता है।