facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

भारत प्रोसस की वृद्धि का अहम बाजार, पेयू के प्रदर्शन से परिचालन को रफ्तार

Advertisement

पेयू इंडिया का राजस्वत 20 प्रतिशत बढ़कर 39.7 करोड़ डॉलर हो गया। भुगतान एग्रीगेटर का लाइसेंस मिलने में कुछ रुकावट के बाद कारोबार लगातार अपना ग्राहक आधार बढ़ा रहा है

Last Updated- November 25, 2025 | 2:48 AM IST
AUM growth of mutual funds remained strong amid slowdown, raised Rs 68.6 lakh crore सुस्ती के बीच मजबूत रही म्युचुअल फंडों की AUM ग्रोथ, जुटाए 68.6 लाख करोड़ रुपये

डच टेक्नॉलजीज निवेशक प्रोसस के समूह के मुख्य कार्य अ​धिकारी फैब्रिसियो ब्लोइसी ने भारत को कंपनी की वृद्धि का सबसे अहम बाजार बताया और देश में अपने पोर्टफोलियो में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस संबंधी निवेश में तेजी से बढ़ोतरी का संकेत दिया। उन्होंने भुगतान, मोबिलिटी, ट्रैवल और एआई सक्षम उपभोक्ता सेवाओं जैसे क्षेत्रों में प्रोसस की दीर्घकालिक रणनीति के लिए देश को केंद्र बिंदु बताया।

ब्लोइसी ने कंपनी के परिणामों पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘भारत हमारी प्रमुख प्राथमिकता है।’ डच निवेशक ने 30 सितंबर, 2025 को खत्म हुए छह महीने में भारत के अपने परिचालन में लगातार वृ​​​द्धि दर्ज की, जो पेयू के दमदार प्रदर्शन और उसके व्यापक पोर्टफोलियो की निरंतर रफ्तार से प्रेरित रही। प्रोसस ने कहा कि पेयू इंडिया का राजस्वत 20 प्रतिशत बढ़कर 39.7 करोड़ डॉलर हो गया। नियामक से भुगतान एग्रीगेटर का लाइसेंस मिलने में कुछ रुकावट के बाद कारोबार लगातार अपना ग्राहक आधार बढ़ा रहा है। अपना आधार बनाते हुए पेयू इंडिया लाभ वृद्धि पर जोर दे रही है। यह जोर उसके एबिटा मार्जिन में हुए बड़े सुधार से स्पष्ट होता है, जो साल 25 की पहली छमाही में ऋणात्मक 6 प्रतिशत से 6 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में निवेश के बराबर हो गया और वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में लाभ दर्ज किया गया।

प्रोसस, जिसके पास स्विगी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने जून 2025 को खत्म हुए छह महीने में अच्छी मांग दर्ज की। स्विगी का ग्राहक आधार पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ हो गया, जबकि सकल ऑर्डर मूल्य 43 प्रतिशत बढ़ा, जिसे फूड डिलिवरी और बोल्ट जैसे नए प्रारूप में वृद्धि से बढ़ावा मिला। प्रोसस ने कहा कि फूड- डिलिवरी का सकल ऑर्डर मूल्य 18 प्रतिशत बढ़ा और साथ ही लाभ में भी सुधार हुआ।

स्विगी की क्विक-कॉमर्स इकाई इंस्टामार्ट ने अपना सकल ऑर्डर मूल्य दोगुनी से भी ज्यादा कर लिया और इसमें 105 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement