facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

इंडिया सीमेंट्स का मुनाफा बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:31 PM IST

इंडिया सीमेंट्स का मुनाफा सितंबर में समाप्त तिमाही में 71.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 8.72 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का राजस्व 14 फीसदी घटकर 1,069.72 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,245.72 करोड़ रुपये रहा था।
बिक्री की मात्रा में सालाना आधार पर 21 फीसदी की गिरावट का मतलब योगदान में 68 फीसदी की गिरावट रही, लेकिन बिक्री कीमतों में सुधार और कुल खर्च में गिरावट से एबिटा सुधरकर 240 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 150 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर एबिटा में 51 फीसदी का सुधार हुआ।
इंडिया सीमेंट्स के वाइस चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने कहा, कीमतें अप्रैल से सुधरने लगी और दूसरी तिमाही में ऐसी ही स्थिति रही। कीमतों में सुधार और कंपनी की कैश ऐंड कैरी नीति से लाभ सुधारने में मदद मिली, साथ ही मुश्किल समय में नकदी की स्थिति भी सुधरी। कंपनी ने अनुबंध वाले श्रमिकों की फिक्स्ड लागत में कमी लाने, प्रशासनिक व विपणन खर्च कम करने के लिए कदम उठाए।

Advertisement
First Published - November 7, 2020 | 1:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement