facebookmetapixel
Advertisement
Brent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी 

रिलायंस एनर्जी के शुध्द लाभ में इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:41 AM IST

अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस एनर्जी ने 31 मार्च, 2008 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 1,178.21 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ अर्जित किया है।


यह लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष के लाभ से 41.19 फीसदी ज्यादा है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2006-07 में उसे 834.48 करोड़ रुपये का शुध्द मुनाफा हुआ था।


समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय इससे पूर्व वित्त वर्ष के 7,774.53 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 9,760.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी के निदेशक बोर्ड ने वर्ष 2007-08 के लिए प्रत्येक दस रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 6.3 रुपए लाभांश देने की घोषणा की है।


रिलायंस नैचुरल के मुनाफे में 40 करोड़ का इजाफा


रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2008 में लाभ 40 करोड़ रुपये बढ़कर 68.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 28.8 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2007 में 243.7 करोड़ रुपये से बढ़कर इस वित्त वर्ष में 367.3 करोड़ रुपये हो गई। 


रिलॉन्च ने गोदरेज का शुध्द लाभ बढ़ाया


सिन्थॉल और गोदरेज हेयर डाई जैसे ब्रांडों को दोबारा लॉन्च करने से गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा 47 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी का इस तिमाही में शुध्द मुनाफा 37.1 करोड़ रुपये और कुल आय पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि से 14.5 प्रतिशत बढ़कर 215.9 करोड़ रुपये हो गई।


कंपनी के कुल राजस्व में साबुन कारोबार का लगभग 59 प्रतिशत हिस्सा है, जिसमें 5.5 प्रतिशत की वृध्दि हुई है और कंपनी राजस्व में 27 फीसदी हिस्सा रखने वाले हेयर कलर कारोबार में 21 फीसदी की वृध्दि हुई है।

Advertisement
First Published - April 28, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement