facebookmetapixel
Advertisement
DSP Mutual Fund का नया AI-पावर्ड कैंपेन शुरू, MAAFs को लेकर दूर करेगा भ्रम, रिटर्न से आगे सोचने की सलाहधारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेस

आईसीआईसीआई प्रू का मुनाफा बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:31 AM IST

निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में 311 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया है जो वित्त वर्ष 2020 की समान तिमाही के 287 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.36 प्रतिशत की वृद्घि है। कंपनी को नवीकृत प्रीमियम में वृद्घि और लागत कटौती उपायों से खर्च में कमी आने से मदद मिली। कंपनी का शुद्घ लाभ 285 करोड़ रुपये की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़कर 288 करोड़ रुपये रहा।  कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम एक साल पहले के 2,226 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 32.6 प्रतिशत घटकर 1,499 करोड़ रुपये रह गया। नए व्यवसाय की वैल्यू (वीएनबी) 309 करोड़ रुपये के मुकाबले 35 प्रतिशत घटकर 201 करोड़ रुपये रह गई, हालांकि वीएनबी मार्जिन 300 आधार अंक से ज्यादा बढ़कर 24.4 प्रतिशत रहा। जून तिमाही में कंपनी को मिलने वाला नया प्रीमियम 10.58 प्रतिशत घटकर 5,551 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - July 22, 2020 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement