facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबावLIC के निवेश पर सवाल, सेबी के एक्शन के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स में गवर्नेंस और अकाउंटिंग विवाद गहरायानिवेशकों की भारत में रुचि बरकरार मगर बातचीत में एआई हावी: कौस्तुभ कुलकर्णी

पॉजिटिव बना हुआ है आवास क्षेत्र का मांग परिदृश्य: DLF चेयरमैन

Advertisement

डीएलएफ के शेयरधारकों को 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में एक संदेश में सिंह ने कहा कि आवास क्षेत्र में मजबूत मांग जारी है।

Last Updated- July 16, 2023 | 6:14 PM IST
DLF

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के चेयरमैन राजीव सिंह देश के आवास क्षेत्र को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि तेजी से शहरीकरण, बेहतर संभावनाओं और घर की चाहत के कारण बिक्री की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी।

सिंह ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में भरोसेमंद और संगठित रियल एस्टेट कंपनियों की परियोजनाओं में अच्छी मांग देखी जा रही है।

डीएलएफ के शेयरधारकों को 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में एक संदेश में सिंह ने कहा कि आवास क्षेत्र में मजबूत मांग जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘शहरीकरण, बेहतर क्षमता, अनुकूल उपभोक्ता भावनाओं और घर की बढ़ती चाहत जैसे कारकों से घरों की मांग सकारात्मक बनी हुई है और ये रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है।’’

सिंह ने पाया कि आवास क्षेत्र में मजबूती देखी जा रही है, जो संगठित और भरोसेमंद कंपनियों के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि यह प्रवृत्ति मुख्य रूप से इन ब्रांड में उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे, उनकी वित्तीय स्थिति में पर्याप्त सुधार और पिछले कुछ वर्षों में उच्च-गुणवत्ता वाले नतीजे देने के चलते है।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 6:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement