facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स में हुई बड़ी डील, अब प्लस मेंबर्स को महीने में 4 ऑर्डर पर मिलेंगे फ्री प्लानबिल्डर ने समय पर नहीं दिया घर? जानें ‘RERA’ में शिकायत दर्ज करने व मुआवजा पाने का पूरा तरीकामहाराष्ट्र में जमीन धोखाधड़ी होगी खत्म, अब ब्लॉकचेन तकनीक से होगा जमीनों का पंजीकरण और टोकनाइजेशनक्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभ

हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा घटा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:22 PM IST

वेदांत समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 6.7 फीसदी घटकर 1,940 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने बताया कि खर्च बढऩे के कारण मुनाफे में कमी आई। एचजेडएल ने बताया कि कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 2,081 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि (जुलाई-सितंबर 2020) में कंपनी की कुल आय बढ़कर 6,050 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 5,101 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च बढ़कर 3,014 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,014 करोड़ रुपये था।
डीसीएम श्रीराम का मुनाफा मामूली बढ़ा
डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ मामूली बढ़ोतरी के साथ 118.33 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 117.73 करोड़ रुपये रहा था। डीसीएम श्रीराम चीनी, उर्वरक, बीज और क्लोरो-विनाइल के कारोबार में शामिल है। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,064.61 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,784.69 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसका व्यय 1,910.48 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,636.95 करोड़ था।

Advertisement
First Published - October 21, 2020 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement