facebookmetapixel
Advertisement
देश के 10 बड़े बैंकों में एक साथ निवेश का मौका, ₹500 से कर सकेंगे शुरुआत; जानिए Bajaj AMC के NFO की डीटेलITR Filing 2026: क्या स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को भी भरना होगा ITR? जानिए टैक्स नियम क्या कहते हैंडॉलर के मुकाबले ​रुपया फिसलकर ₹95.77 पर, शुरुआती कारोबार में 39 पैसे की भारी गिरावटQ1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमानहोर्मुज पर बढ़ा संकट! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, खाड़ी देशों तक पहुंची जंगGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भावGold ETF में पैसा लगाने का सही समय? एक्सपर्ट ने बताया कितना निवेश करें और किस रणनीति से करेंदेशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनबंदरगाह पर नहीं, बाहर फंसा कारोबार! JNPA में जाम से सामने आई सप्लाई चेन की बड़ी कमजोरी

एचसीएल ने एक्सॉन के 67 लाख शेयर खरीदे

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:09 AM IST

प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने ब्रिटेन की सैप कंपनी एक्सॉन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


एचसीएल टेक ने ओपन मार्केट से इसके 67.1 लाख शेयर खरीदे हैं जो एक्सॉन की कुल पूंजी की 10.43 फीसदी भागीदारी रखते हैं।आईटी कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया है कि 10 अक्टूबर को एक्सॉन के साथ बनी सहमति के बाद उसने इस पेशकश को ‘स्कीम ऑफ अरेंजमेंट’ के जरिये कार्यान्वित करने का फैसला किया।

एचसीएल टेक्नोलॉजिज के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि यह रुटीन विकास के तहत किया गया है।कुल 67.1 लाख शेयरों में से 64.1 लाख शेयरों की खरीद 6.3 जीबीपी पर की गई और बाकी 3.01 लाख शेयरों की खरीद 6.5 जीबीपी पर की गई। 

8 अक्टूबर, 2008 को एचसीएल टेक्नोलॉजिज की सहयोगी कंपनी एचसीएल ईएएस ने एक्सॉन के 301,623 शेयरों की खरीद की जो एक्सॉन की शेयर पूंजी में तकरीबन 0.47 फीसदी का हिस्सा रखते हैं। डीएसपी मेरिल लिंच वित्तीय सलाहकार के रूप में एचसीएल ईएएस और एचसीएल टेक्नोलॉजिज को सेवा मुहैया करा रही है।

एचसीएल टेक्नोलॉजिज के बोर्ड ने 26 सितंबर, 2008 को एक्सॉन के जारी सभी शेयरों और जारी होने वाले शेयरों को 650 पेंस प्रति शेयर की कीमत से खरीदने के लिए पेशकश की थी।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement