facebookmetapixel
Advertisement
SIP में छोटे शहरों का बड़ा धमाका! यूपी हरियाणा हिमाचल आगे, दिल्ली मुंबई पिछड़ेबॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टम

जीवीके और एक्सेल ने मिलाया हाथ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:21 AM IST

हैदराबाद स्थित एकीकृत शोध सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके बॉयोसाइंसेज (जीवीके बॉयो) ने चीन की एक्सेल फार्मास्टडीज (एक्सेल) के साथ हाथ मिला लिया है।
इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां एशिया में क्लिनिकल परीक्षण की सुविधा देंगी। जीवीके बॉयो के मुताबिक इस समझौते से दोनों कंपनियों के लिए अपनी वैज्ञानिक क्षमता में इजाफे के नए रास्ते खुल जाएंगे। साथ ही, नए टैलेंट और संसाधनों को पनपने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा, बाहर की कंपनियां भारत और चीन में सस्ते में काम करवा पाएंगी। इस नए समझौते के तहत दोनों कंपनियां, प्रायोजकों को फेज 2 से लेकर फेज 4 तक के क्लिनिकल ट्रायल को करने और उनका प्रबंधन करने का मौका देंगी। साथ ही, ये कंपनियां उन्हें विश्लेषण और मेडिकल राइटिंग का भी मौका देंगी।
भारत में एक्सेल को ट्रायल करने में जीवीके बॉयो मदद करेगी। वहीं चीन में जीवीके बॉयो को ट्रायल करने में एक्सेल मदद करेगी। जीवीके बॉयो के अध्यक्ष मणि कांतिपुडी का कहना है कि, ‘यह किसी भारतीय सीआरओ और चीन के सीआरओ के बीच पहला समझौता है। इससे भारत और चीन में हमें अपनी सेवाओं को एकीकृत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, हमारे ग्राहकों के लिए भी एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।’

Advertisement
First Published - April 14, 2009 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement