facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

सत्यम से छिनेगी सरकारी सौगात!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:37 PM IST

देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी की हैसियत हासिल कर चुकी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज में उठे तूफान के बाद आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा कंपनी को विशाखापत्तनम में आवंटित किए गए भूखंड को वापस लिया जा सकता है।


राज्य सरकार ने एक कैबिनेट मंजूरी के बाद दिसंबर में विशाखापत्तनम-भिमिली रोड पर कपुलाउप्पडा गांव में कंपनी को 50 एकड़ भूमि आवंटित करने पर सहमति जताई थी।

एक आईटी पार्क की स्थापना के लिए लगभग चार साल पहले कंपनी लिए निर्धारित किए गए एक भूखंड के बदले में यह आवंटन किया गया था।

हालांकि इस भूखंड का हक अभी तक स्थानांतरित नहीं किया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए हम कंपनी को आवंटित किए गए भूखंड को रद्द करने की योजना बना रहे हैं।’

आर्थिक मामलों के पूर्व केंद्रीय सचिव ईएएस शर्मा, जो गैर-सरकारी संगठन फोरम फॉर बेटर विशाखा के संयोजक भी हैं, ने सरकार पर आरोप लगाया था कि वह अनुमानित रूप से 3 करोड़ रुपये की यह भूमि कंपनी को महज 1 करोड़ रुपये में दे रही है।

ऐसे आरोपों का खंडन करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह भूमि आईटी क्षेत्र में रोजगार संभावनाओं को ध्यान में रख कर आवंटित की गई और इसमें सभी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया गया।’

विशाखापत्तनम स्थित अरुणा कंस्ट्रक्शंस ऐंड डेवलपर्स के प्रबंध भागीदार बीआरके राजू के मुताबिक बीच रोड भूमि की कीमत फिलहाल 1-1.25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। संपत्ति में आए उछाल के दौरान यह 2 करोड़ रुपये प्रति एकड़ पर पहुंच गई थी।

50 एकड़ के इस भूखंड के लिए सत्यम ने 5 करोड़ रुपये चुकाए थे। जब इस बारे में बिजनेस स्टैंडर्ड ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार  सचिव अजय मिश्रा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘भूमि के लिए मूल्य निर्धारण में अंतर हमेशा बना रहेगा, क्योंकि इसकी नीलामी नहीं की गई है।’

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement