facebookmetapixel
Advertisement
मिल से 30% सस्ती हुई चीनी, फिर बाजार में क्यों नहीं घटे दाम? जानें कब मिलेगी राहतSCO Summit: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से की मुलाकात, क्षेत्रीय हालात पर टिकी नजरSIP की रफ्तार आगे भी रहेगी जारी, इक्विटी पर भरोसे के साथ लंबे निवेश पर बढ़ेगा फोकस; एक्सपर्ट्स बोलेITR फाइल करते समय TCS क्रेडिट का दावा करना भूल गए? घबराएं नहीं, ऐसे पा सकते हैं आप रिफंडUPI पर शुल्क लगा तो क्या होगा? 41% दुकानदार पैसे देने को तैयार नहीं, ग्राहक भी बना सकते हैं दूरी31 अगस्त के बाद भी बाकी हैं टैक्स के जरूरी काम! सितंबर की इन डेडलाइन को भूलने की न करें गलतीभारत की चिप ताकत बढ़ाने की तैयारी, ₹1.27 लाख करोड़ के Semicon 2.0 में क्या है खास?Maruti Suzuki का मेगा प्लान: FY31 तक ₹77,500 करोड़ का निवेश, 7 नई SUV उतारेगी कंपनीअगले 3-4 हफ्तों में कमाई का मौका! BEML समेत ये 3 शेयर चार्ट पर मजबूत, एक्सिस सिक्योरिटीज ने जताया भरोसाकर्ज के ब्याज पर सबसे कम खर्च करता है ओडिशा, पंजाब पर सबसे ज्यादा बोझ; जानें आपके राज्य का हाल

Google का बड़ा ऐलान, छंटनी के बाद अब घटेगी सैलरी

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 11:12 AM IST
Google CEO Sundar Pichai

आज के वक्त में जहां छंटनी का दौर जोरों पर हैं, इससे दिग्गज कंपनी Google भी अछूता नहीं है। हालही में Google ने अपने 120000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। जिसके बाद अब कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने कंपनी के कॉस्ट कटिंग के उपायों के तहत टॉप एग्जीक्यूटिव्स की सैलरी में कटौती किए जाने का ऐलान किया है।

सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी कॉस्ट कटिंग के उपायों के तहत टॉप एग्जीक्यूटिव्स की सैलरी में कटौती के साथ-साथ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी अधिकारियों के सालाना बोनस में भी भारी कटौती करेगी। बता दें, सीनियर पोजीशन पर मिलने वाला बोनस कंपनी के प्रदर्शन से लिंक होता है।

हालांकि कंपनी में की गई छंटनी वैश्विक स्तर पर हुई है, लेकिन सुंदर पिचाई ने इसकी जिम्मेदारी खुद पर ली है। उन्होंने कहा कि छंटनी का फैसला फाउंडर्स, कंट्रोलिंग शरहोल्डर्स और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।

छंटनी को लेकर हमलों का सामना कर रहे पिचाई ने पहले भी कर्मचारियों को निकालने के पीछे के कारण का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी कि ग्रोथ कमजोर हो गई है और अगर जल्द कदम न उठाया जाता तो इसकी हालत और खराब हो सकती थी।

नौकरी से निकाले जाने वाले लोगों को लेकर भी सुंदर पिचाई ने समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को निकला जा रहा है कंपनी उन्हें 60 दिन के नोटिफिकेशन पीरियड का पूरा भुगतान करेगी।

इसके अलावा कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए हेल्थकेयर फैसिलिटी से लेकर बोनस तक के लिए बेहतर पेशकश करने की बात कही है।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement