facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

अब गूगल अपने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 5:21 PM IST
Google

वैश्विक मंदी की आशंका के बीच कर्मचारियों की छंटनी  करने वाली बड़ी टेक कंपनियों की सूची में गूगल का नाम भी शामिल हो गया है।

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट करीब 12,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकालेगी। यह संख्या कंपनी में काम कर रहे कुल कर्मचारियों का 6 प्रतिशत है।

Google के CEO सुंदर पिचाई ने शुक्रवार को एक ईमेल में कर्मचारियों को बताया कि वह ‘उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है।’ यह छंटनी वैश्विक स्तर पर और पूरी कंपनी में नौकरियों को प्रभावित करेगी।

इस छंटनी के साथ Google कई अन्य टेक कंपनियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने लड़खड़ाती वैश्विक अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई के बीच बड़े पैमाने पर अपनी ऑपरेशन लागत को कर रही हैं। इससे पहले मेटा, ट्विटर और Amazon ने भी कर्मचारियों को निकालने की सूचना दी है।

पिचाई ने ईमेल में लिखा, “ये हमारे ध्यान को तेज करने, हमारे लागत आधार को फिर से तैयार करने और हमारी प्रतिभा और पूंजी को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में निर्देशित करने के लिए महत्वपूर्ण क्षण हैं।”

ह्यूमन रिसोर्स सलाहकार फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस इंक के अनुसार, 2022 में सबसे अधिक नौकरी में छंटनी टेक सेक्टर में हुई है। इस दौरान 97,171 कर्मचारियों को छंटनी की गई जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 649% अधिक है।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 5:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement