facebookmetapixel
Advertisement
National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलान

Go First का विमान 50 यात्रियों को छोड़ हुआ रवाना, DGCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 7:14 PM IST
Go First

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बेंगलुरु हवाईअड्डे पर एक यात्री कोच में सवार 55 यात्रियों को लिए बगैर ही विमान रवाना हो जाने के मामले में सस्ती विमानन कंपनी गो फर्स्ट को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

गो फर्स्ट एयरलाइन की उड़ान संख्या जी8-116 सोमवार को बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली थी लेकिन वह 55 यात्रियों को अपने साथ लिए बगैर ही रवाना हो गई। ये सभी यात्री हवाईअड्डे पर संचालित होने वाली एक बस में सवार थे।

DGCA ने एक बयान में कहा कि कई गलतियों के कारण इस तरह की स्थिति पैदा हुई। विमानन नियामक ने कहा, “समुचित संचार के अभाव, समन्वय की कमी और पुष्टि नहीं होने से एक टाली जाने लायक स्थिति पैदा हो गई।”

DGCA ने एयरलाइन के मुख्य परिचालन अधिकारी एवं प्रबंधक को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में कहा है कि निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

एयरलाइन को दो सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। गो फर्स्ट की बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि एक यात्री बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों को लिए बगैर ही विमान रवाना हो गया। यह उड़ान सोमवार को शाम छह बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई थी।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement