facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौनFintech Stocks: Paytm, PhonePe से लेकर Upstox तक… निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े संकेत?शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत, डॉलर इंडेक्स भी नरमIndia’s EV Transition: चीन से पीछे, लेकिन दुनिया को चौंका सकता है भारत, EV पर SBI की बड़ी रिपोर्टIndia’s EV Transition: हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?India’s EV Transition: बीते 12 साल में भारत की तेल पर निर्भरता आधी रह गई! SBI रिसर्च ने बताया कैसे हो रहा बड़ा बदलावGold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; जानें MCX और Comex के ताजा भावजून में कारों की रिकॉर्ड डिमांड! टैक्स राहत और सस्ती EMI का दिखा असर, बिक्री 24.6% बढ़ीदिल्ली में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगी लगाम? EV Policy 2.0 ने ऑटो कंपनियों की बढ़ाई टेंशन

गोदरेज इंडस्ट्रीज ने 5.18 करोड़ शेयर रखे गिरवी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:01 PM IST

एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा है कि उसकी एक प्रमोटर गोदरेज इंडस्ट्रीज ने जेपी मॉर्गन सिक्योरिटी के पास अपनी 38 फीसदी होल्डिंग गिरवी रखी है।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि गोदरेज इंडस्ट्रीज के पास 5.18 करोड़ शेयर हैं, जो जीपीसीएल की कुल हिस्सेदारी का 20.13 फीसदी है।

कंपनी ने इनका 37.63 फीसदी, यानी 1.95 करोड़ रुपये की होल्डिंग जेपी मॉर्गन सिक्योरिटी इंडिया के पास गिरवी रख दिया है। हालांकि गिरवी रखे गए शेयर कंपनी के कुल हिस्से का 7.78 फीसदी है।

कंपनी के पास कुल 25.74 करोड़ शेयर हैं। 21 अक्टूबर 2008 को जीआईएल ने जेपी मॉर्गन सिक्योरिटी इंडिया के साथ एक कर्ज समझौता किया था और आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज को बतौर सिक्योरिटी ट्रस्टी नियुक्त किया था।

गिरवी रखे गए शेयरों का खुलासा तब किया गया, जब बाजार नियामक सेबी ने प्रोमोटरों से कहा कि वे गिरवी  रखे गए शेयरों की जानकारी प्रस्तुत करें। हाल ही में सत्यम के फर्जीवाड़े ने बाजार नियामक के कान खड़े कर दिए।

इस घटना के बाद सेबी ने कंपनियों को गिरवी रखे गए शेयरों की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है।  सत्यम के मामले में कंपनी के प्रोमोटर रामलिंग राजू ने लगभग अपने सारे शेयर गिरवी रखे थे और उसकी कीमतों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाए।

Advertisement
First Published - January 23, 2009 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement