facebookmetapixel
Advertisement
बाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?

हाउसिंग फाइनैंस में उतरा गोदरेज समूह

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:26 PM IST

गोदरेज समूह ने आज हाउसिंग फाइनैंस कंपनी के साथ वित्तीय क्षेत्र में उतरने का ऐलान किया। गोदरेज हाउसिंग फाइनैंस का इरादा अगले तीन साल में अपनी बैलेंस शीट 10,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने और 40,000 देनदारों का ग्राहक आधार बनाने का है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज व गोदरेज हाउसिंग फाइनैंस के चेयरमैन पिरोजशॉ गोदरेज ने कहा, समूह इस कंपनी में अगले 3 से 4 साल में करीब 1,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा और प्रतिस्पर्धी दरों पर कंपनी उधार देगी।
गोदरेज हाउसिंग फाइनैंस देश भर में तेज व फ्लेक्सी होम लोन की पेशकश करेगी और इसकी शुरुआत मुंबई, एनसीआर और बेंगलूरु से होगी। गोदरेज हाउसिंग, गोदरेज प्रॉपर्टीज समेत अन्य डेवलपरों से साझेदारी कर अपने परिचालन का विस्तार करेगी।
गोदरेज हाउसिंग फाइनैंस के होम लोन की दर 6.69 फीसदी होगी और ग्राहकों को 15 मिनट में अपनी पात्रता व लोन की शर्र्तों के बारे में पता चल जाएगा। गोदरेज हाउसिंग फाइनैंस का इरादा मॉर्गेज बिजनेस के साथ शुरू करने का है, जिसकी शुरुआत होम लोन से होगी और उसके बाद लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी शुरू किया जाएगा। निकट भविष्य में कंपनी अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी और बिजनेस व पर्सनल लोन आदि की पेशकश की जाएगी। समूह ने आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
गोदरेज ने कहा, हमारा मजबूत ब्रांड और कम लागत वाले कारोबार तक पहुंच हमें कारोबार खड़ा करने में मदद करेगा। बैंकों को कुछ क्षेत्रों में हम पर बढ़त हासिल है, लेकिन हमें भी थोड़ी बहुत बढ़त मिली हुई है।
गोदरेज हाउसिंग फाइनैंस के प्रबंध निदेशक व सीईओ मनीष शाह ने कहा, शुरू में बिल्डर लोन पर कंपनी ध्यान नहीं देगी।

Advertisement
First Published - November 11, 2020 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement