facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?

बड़ा संपत्ति सौदा करने की तैयारी में जीआईसी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:48 PM IST

सिंगापुर की सॉवरिन फंड जीआईसी हैदराबाद की फीनिक्स ग्रुप से शहर में 12 लाख वर्ग फुट कार्यालय की परियोजना खरीदने के लिए बात कर रही है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि यह सौदा 6.25 प्रतिशत पूंजीकरण दर (कैप रेट) पर हो रहा है और सौदा करीब 800 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है। शुद्ध परिचालन आय को संपत्ति के मौजूदा बाजार भाव से विभाजित करने के परिणाम को पूंजीकरण दर कहते हैं।
संपत्ति बाजार में इस तरह के कुछ बड़े वाणिज्यिक सौदे हुए हैं या होने वाले हैं, लेकिन यह इस साल का सबसे बड़ा सौदा होगा। जीआईसी ने फीनिक्स के फीनिक्स एक्विला में प्री लीज ऑफिस सौदे किए हैं, जिसे पहले ही टेक्नोलॉजी कंपनी मिक्रॉन को पट्टे पर दे दिया गया है, जिसे अभी वहां पर कब्जा लेना बाकी है। सूत्र ने कहा, ‘उम्मीद है कि मिक्रॉन चरणों में इस जगह पर कब्जा करेगी और जीआईसी मनी के भी चरणबद्ध तरीके से आने की संभावना है।’
इस सिलसिले में भेजे गए मेल पर जीआईसी ने कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी, जबकि फीनिक्स ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गोपीकृष्ण पतिबंदा ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देने से मना किया है। प्रतिक्रिया के लिए मिक्रॉन से संपर्क नहीं हो सका। कोविड-19 और वर्क फ्रॉम होम के मसलों के बावजूद ब्रुकफील्ड और ब्लैकस्टोन जैसे बड़े निवेशकों ने देश में बड़े वाणिज्यिक सौदे किए हैं। 

Advertisement
First Published - October 13, 2020 | 1:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement