facebookmetapixel
Advertisement
लार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियम

जेनोवा 250 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की तैयारी में

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:57 AM IST

कोविड-19 के लिए मेसेंजर आरएनए (एमआरएनए) टीका बनाने वाली जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स (जेनोवा) 250 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के लिए ऋण से 135 करोड़ रुपये के वित्त पोषण की योजना बना रही है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने यह जानकारी दी।
पुणे स्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (एमक्योर) की सहायक कंपनी जेनोवा ने टीके के लिए सिएटल स्थित एचडीटी बायोटेक कॉर्पोरेशन के साथ गठजोड़ किया है। यह टीका पशु परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। अगले दो से तीन महीने के दौरान क्लीनिकल परीक्षण का पहला और दूसरा चरण पूरा किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
क्रिसिल ने एक बयान में कहा है कि सुविधा विस्तार के लिए निर्धारित 250 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय में सरकार से 70 करोड़ रुपये के अनुदान, 135 करोड़ रुपये के ऋण और शेष आंतरिक रूप से जुटाए जाने की उम्मीद है।
बायोफार्मास्युटिकल और टीका विकास खंड में इसकी मौजूदगी के मद्देनजर जेनेनोवा एमक्योर के लिए लिए रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है। इसके पास सात उत्पादों वाला पोर्टफोलियो है जिसमें ओन्कॉलोजी, कार्डियोवस्कुलर, न्युरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी खंड में इंजेक्शन पेजेक्स, एमग्रास्ट एम और हैमसील शामिल हैं।
एजेंसी ने जेनोवा की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं को ए/स्थिर रेटिंग दी हुई है। यह रेटिंग कंपनी को इसकी साझेदार एमक्योर की ओर से मिलने वाली मजबूत परिचालन, प्रबंधकीय, तकनीकी और वित्तीय सहायता को दर्शाती है।
वर्ष 2019-20 (वित्त वर्ष 20) को समाप्त हुए पांच वर्षों के राजस्व में 5.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के बावजूद इसका परिचालन स्तर सामान्य है।  पूंजीगत व्यय की औसत योजनाओं, कार्यशील पूंजी प्रधान परिचालन और सामान्य शुद्ध हैसियत की वजह से इसका वित्तीय जोखिम प्रोफाइल औसत रहने की उम्मीद है। 31 मार्च तक शुद्ध हैसियत 152 करोड़ रुपये होने की उ मीद थी।वित्त वर्ष 20 में कंपनी ने 211 करोड़ रुपये (वर्ष 2018-19 या वित्त वर्ष 19 में यह 182 करोड़ रुपये था) का राजस्व दर्ज किया था। वित्त वर्ष 20 में इसका शुद्ध लाभ 38 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 19 में 18 करोड़ था) रहा। इसका परिचालन कार्यशील पूंजी प्रधान है और मध्य अवधि में ऐसा ही रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - April 13, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement