facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

फंडामेंटम पार्टनरशिप ने ग्रोथ स्टेज फंडों को पीछे छोड़ा, AI और डीप-टेक में निवेश बढ़ाएगा

Advertisement

फंडामेंटम फंड 2 से नए निवेश जारी रखेगा और मौजूदा पोर्टफोलियो का सक्रिय रूप से समर्थन भी करेगा क्योंकि कंपनियों विकास के अपने अगले चरण में आगे बढ़ रही हैं।

Last Updated- September 11, 2025 | 9:09 AM IST
Growth

इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार के शिल्पी नंदन नीलेकणी द्वारा सह-स्थापित वेंचर कैपिटल फर्म फंडामेंटम पार्टनरशिप का कहना है कि उसका प्रमुख ग्रोथ फंड 35 प्रतिशत की दर से आंतरिक रिटर्न दे रहा है। इस प्रदर्शन ने कंपनी को दोतरफा निवेश रणनीति अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इसका लक्ष्य देश में कम सेवा वाले बड़े बाजार और उभरता आर्टिफिशल इंटेलिजेंस क्षेत्र है।

फर्म का फंड 2 साल 2022 में पेश किया गया था। यह देश में ग्रोथ स्टेज वाले ज्यादातर फंडों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है क्योंकि देश का स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र परिपक्व हो रहा है। इस प्रदर्शन ने फंडामेंटम को सीरीज बी दौर और डीप-टेक्नॉलजीज उद्यमों के लिए समर्पित टीमों के बीच अपनी निवेश रणनीति विभाजित करने के लिए प्रेरित किया है। फंडामेंटम के सह-संस्थापक और जनरल पार्टनर नंदन

नीलेकणी ने कहा, ‘हम फंडामेंटम ब्रांड के तहत दो-आयामी रणनीति के साथ अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र महत्त्वपूर्ण मोड़ पर है। हम विकास के दौर वाली कंपनियों के तेजी से विस्तार और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी एआई तथा डीपटेक उद्यमों का विकास दोनों ही देख रहे हैं।’

फंडामेंटम फंड 2 से नए निवेश जारी रखेगा और मौजूदा पोर्टफोलियो का सक्रिय रूप से समर्थन भी करेगा क्योंकि कंपनियों विकास के अपने अगले चरण में आगे बढ़ रही हैं। । फंडामेंटम अपने ब्रांड के तहत दो-आयामी रणनीति के साथ अपने निवेश प्लेटफॉर्म का विस्तार कर रहा है और इन अवसरों में समर्पित विशेषज्ञता अपना रहा है।

स्केल-अप सेक्टर-एग्नोस्टिक इन्वेस्टिंग रणनीति की अगुआई सह-संस्थापक और जनरल पार्टनर संजीव अग्रवाल करेंगे। भारतीय वेंचर कैपिटल का परिदृश्य शुरुआती चरणों में भीड़भाड़ वाला है और बाद के चरणों में वैश्विक ग्रोथ फंडों का दबदबा है। अलबत्ता स्केल-अप सीरीज बी क्षेत्र को अब भी विशेषज्ञ निवेशकों की कम सेवा मिल रही है। एआई और डीपटेक रणनीति का नेतृत्व सह-संस्थापक और जनरल पार्टनर आशीष कुमार करेंगे।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement