facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

अधिग्रहण करने निकली ईएक्सएल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:02 AM IST

दिल्ली स्थित बीपीओ कंपनी ईएक्सएल सर्विसेज अपनी वैश्विक सेवाओं की गुणवत्ता में इजाफा करने के लिए अधिग्रहण का रास्ता अपनाने जा रही है।
ईएक्सएल के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम तलवार ने बताया कि कंपनी पूर्वी यूरोप में किसी अधिग्रहण की राह को तलाश रही हैं। उनका कहना है कि, ‘बीमा, सेवा और परिवहन सेक्टर में हमारा काम काफी ज्यादा बढ़ चुका है। अब इन सेक्टरों में अपनी गुणवत्ता को सुधारने के लिए हम किसी ऐसी कंपनी का अधिग्रहण कर सकते हैं।’
कंपनी अब अमेरिका और ब्रिटेन में हेल्थकेयर सेक्टर में विस्तार करने को आतुर है। तलवार का कहना है कि, ‘हम अलग-अलग सेक्टरों में अपनी पहुंच को व्यापक बनाकर सारे ग्राहकों को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास कई क्लाइंट हैं और हमारी रणनीति बाजार को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।’
इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कमाई में 17.8 फीसदी का इजाफा हुआ था। जुलाई-सिंतबर की तिमाही में कंपनी की कमाई 4.66 करोड़ डॉलर थी, जबकि 2007 की इसी तिमाही में कंपनी को 3.95 करोड़ डॉलर की कमाई हुई थ ।
लेकिन वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में यह कमाई कुछ भी नहीं है। अप्रैल-जून के दौरान कंपनी को 4.7 करोड़ डॉलर की कमाई हुई थी। तलवार का कहना है कि बिक्री में इजाफे की इस तिमाही में कमाई की हालत सुधर सकती है।

Advertisement
First Published - February 13, 2009 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement