facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

‘बस तीन महीने में सब ठीक कर देंगे’

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:55 AM IST

रिटेल कंपनी सुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज का दावा है कि वह अगले 90 दिन में वेतन समेत मौजूदा सारी समस्याओं का समाधान ढूंढ लेगी। कंपनी इसके लिए सीडीआर (कॉरपोरेट डेब्ट रिस्ट्रक्चरिंग) लोन के जरिए 300 करोड़ रुपये जुटाने में लगी है।
यही नहीं बकाया वेतन चुकता करने के लिए कंपनी और 15 करोड़ रुपये इकट्ठा कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक आर सुब्रमण्यन ने ई-मेल के जरिए यह बात बताई। उन्होंने दावा किया कि अगले तीन महीने में सारी समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा।
उनके मुताबिक, प्रस्तावित 300 करोड़ रुपये का लोन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए और अन्य 15 करोड़ रुपये वेतन बकाया चुकता करने के लिए लिया जा रहा है। सुब्रमण्यम के मुताबिक, सुभिक्षा में करीब 15,000 कर्मचारी हैं, लेकिन अभी इनमें से महज 500 कर्मचारी ही काम पर हैं।
कंपनी के बाकी कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर जाना पड़ा है। बहरहाल कंपनी को एक और झटका तब लगा जब उसके निदेशक मंडल में से तीन निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया। ये तीन निदेशक रामा बिजापुरकर, कण्णन श्रीनिवासन और एसबी माथुर हैं।
सुब्रमण्यन ने भी निदेशकों के कंपनी छोड़ने की पुष्टि की है। कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड का भुगतान न करने के मामले में इन्हें चेन्नई में इम्पलाइज प्रोविडेंट फंड ऑफिस में पेश होना है।

Advertisement
First Published - February 12, 2009 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement