एस्सार समूह ने उत्तरी ब्राजील के अमापा में खनिज का एक भंडार हासिल किया है, जिससे कंपनी के त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रस्तावित इस्पात प्लांट के लिए कच्चा माल की आपूर्ति संभव हो पाएगी।
इस परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. आर. धारीवाल ने कहा कि हमलोग जल्द ही खदान खोज के लिए लाइसेंस प्राप्त कर लेंगे। एस्सार समूह लौह अयस्क, मैंगनीज और क्रोमियम के साथ सारे मौजूदा अयस्क की खोज करने के सक्षम हो जाएगा।
एस्सार समूह ने खनिज खोज के लिए 7851.69 हेक्टेयर का क्षेत्रफल चिन्हित किया है, जो बड़े भंडारों में से एक है। माइनिंग अनुमति ब्राजील के राष्ट्रीय खनिज उत्पादन विभाग ने एस्सार समूह के आवेदन के बाद प्रदान की है।