facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेश

Twitter को लेकर फिर बदला एलन मस्क का इरादा, 44 बिलियन डॉलर में खरीद सकते हैं प्लेटफॉर्म

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 PM IST

ट्विटर और एलन मस्क हाल ही के दिनों में रोजाना सुर्खियों में रहे हैं। अब एक बार फिर एलन मस्क चर्चा का विषय बने हुए हैं। ट्विटर डील को लेकर एलन मस्क ने अपना इरादा बदल दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के अपने पुराने ऑफर पर सहमति दी है।  बता दें, एलन मस्क ने पहले प्रति शेयर 54.20 डॉलर में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था।  इसके बाद ट्विटर में मौजूद बग की बात कहते हुए शेयरों की कीमत घटाने की बात कही थी। इसे लेकर काफी समय तक ट्विटर डील विवादों में रही। 
 
लंबे विवाद के बाद एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर खरीद की इस डील को आखिरकार कैंसिल कर दिया था। अब वे ट्विटर को अपने पुराने ऑफर पर खरीदने को फिर से तैयार हो गए हैं। 
 
न्यूज रिपोर्ट की मानें तो इस संबंध में एलन मस्क ने ट्विटर को एक लेटर लिखा है।  वहीं इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर के शेयरों में भी बंपर तेजी देखी जा रही है। बता दें, ट्विटर खरीदने की डील कैंसिल करने के बाद से यह मामला कोर्ट में पहुंचने वाला है। इंटरनेशनल मीडिया के मुताबिक, अगले दो हफ्ते में दोनों पक्ष कोर्ट में आमने-सामने होंगे।

Advertisement
First Published - October 5, 2022 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement