facebookmetapixel
Advertisement
Cryptocurrency से हुई कमाई? ITR फाइल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में होगी दिक्कतशहर के लोग बैंक छोड़ कहां लगा रहे हैं पैसा?अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग से बदला मॉनसून का मिजाज, खेती और बिजली पर बढ़ा संकटUltraTech Cement Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा 17% बढ़कर ₹2,599 करोड़, राजस्व भी रिकॉर्ड स्तर परSBI Research: बैंकों में कर्ज की रफ्तार जमा से क्यों आगे निकल गई? रिपोर्ट में सामने आईं 3 बड़ी वजहेंअभिजीत दिपके ने तोड़ा उपवास, CJP की टीम केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से करेगी मुलाकातमजबूत Q1 नतीजों के बाद Kotak Mahindra Bank पर 5 ब्रोकरेज बुलिश, 23% तक रिटर्न का अनुमानL&T की झोली में आए मेगा ऑर्डर, खनन और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट मिले; शेयर 1% तक उछलाभारत को 8% की ग्रोथ पाने के लिए निजी निवेश का 30% तक पहुंचना जरूरी- पूर्व CEA सुब्रमण्यनICICI Bank Share Price: ₹1,452 के ICICI Bank शेयर पर ₹1,850 का टारगेट, 4 ब्रोकरेज बोले 27% तक मिलेगा रिटर्न

भारतीय स्टार्टअप की मदद करेगी ईडीएफ

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:53 AM IST

फ्रांस की बिजली यूटिलिटी इलेट्रिसाइट डे फ्रांस (ईडीएफ) भारत में कम कार्बन उत्सर्जन के लिए स्थानीय नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप की मदद करेगी। कंपनी अपने वैश्विक कार्यक्रम ईडीएफ पल्स के तहत भारत में यह पहल करने जा रही है। इसके तहत एक प्रतियोगिता प्रारूप तैयार किया गया है और विजेता को वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधा प्रदान की जाती है।
ईडीएफ इंडिया के निदेशक हरमंजीत नेगी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा विजेता की पहुंच तकनीकी सहायता एवं विपणन से लेकर कारोबार विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी के विशेषज्ञों की मदद मिलने के अलावा उसकी पहुंच ईडीएफ के अनुसंधान एवं विकास में 16 आंतरिक क्रिएटिविटी लैब तक हो जाएगी। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के लिए 20,000 डॉलर और दूसरे एवं तीसरे पुरस्कार के लिए 5,000 डॉलर दिए जाएंगे।
ईडीएफ पल्स प्रतियोगिता नवंबर में पूरी हो जाएगी। ईडीएफ के आंतरिक इनक्यूबेटर ने 17 स्टार्टअप में करीब 6 करोड़ यूरो का निवेश किया है। कंपनी ब्रिटेन, ब्राजील और अफ्रीका में इसी तरह का कार्यक्रम चला रही है।

Advertisement
First Published - July 14, 2020 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement