facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ता

डॉ. रेड्डीज लैब के हैदराबाद R&D केंद्र को USFDA से वीएआई दर्जा मिला

Advertisement

पिछले साल दिसंबर में इस संयंत्र में अच्छी विनिर्माण प्रथा (जीएमपी) और निरीक्षण से पहले की मंजूरी के दौरान तीन खामियां पाई गई थीं।

Last Updated- February 12, 2024 | 10:49 PM IST
Drug company Dr. Reddy's Laboratories fined millions in Kazakhstan दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज पर कजाकिस्तान में लगा लाखों का जुर्माना

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने आज कहा कि हैदराबाद के बाचुपल्ली में उसके एकीकृत उत्पाद विकास संगठन (आईपीडीओ) के अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) केंद्र की जांच के बाद अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए ने वॉलेंट्री ऐक्शन इंडिकेटेड (वीएआई) दर्जा दिया है।

पिछले साल दिसंबर में इस संयंत्र में अच्छी विनिर्माण प्रथा (जीएमपी) और निरीक्षण से पहले की मंजूरी के दौरान तीन खामियां पाई गई थीं। इससे पहले फरवरी में कंपनी के सबसे बड़े फॉर्मूलेशन विनिर्माण संयंत्र (एफटीओ-3) को वीएआई का दर्जा दिया गया था।

पिछले साल जून में एपीआई विनिर्माण संयंत्र सीटीओ-3 में हुए जीएमपी निरीक्षण के दौरान कोई आपत्ति नहीं मिली थी। उसी साल जुलाई में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के एपीआई विनिर्माण संयंत्र (सीटीओ-6) में निरीक्षण पूर्व मंजूरी (पीएआई) और नियमित जीएमपी निरीक्षण में भी कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी।

मगर, 16 अक्टूबर को हैदराबाद के बायोलॉजिक्स विनिर्माण संयंत्र में एक खास उत्पाद के लिए पीएआई निरीक्षण के दौरान नौ आपत्तियां मिली थीं।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement