facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

D-Mart Q1 FY26 Result: कंपनी ने कमाया कुल ₹773.82 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू ₹16,359 करोड़ के पार

Advertisement

D-Mart की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने Q1 FY26 में 16.2% रेवेन्यू ग्रोथ और 2.1% मुनाफे की बढ़त दर्ज की, दो साल पुराने स्टोर्स की बिक्री में भी 7.1% इजाफा हुआ।

Last Updated- July 11, 2025 | 7:59 PM IST
D Mart
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

D-Mart स्टोर्स चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने जून 2025 को खत्म हुए तिमाही (Q1 FY26) के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही (Q1 FY25) में 773.82 करोड़ रुपये की तुलना में थोड़ा कम होकर 772.97 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, पिछली तिमाही (Q4 FY25) के 550.90 करोड़ रुपये के मुकाबले मुनाफे में 40.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

कंपनी की परिचालन आय (रेवेन्यू) में साल-दर-साल 16.2 फीसदी का इजाफा हुआ और यह Q1 FY25 के 14,069.14 करोड़ रुपये से बढ़कर Q1 FY26 में 16,359.70 करोड़ रुपये हो गई। पिछली तिमाही (Q4 FY25) के 14,871.86 करोड़ रुपये की तुलना में रेवेन्यू में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नेविल नोरोन्हा ने कहा, “Q1 FY26 में हमारा रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 16.2 फीसदी बढ़ा। टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) में 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दो साल या उससे पुराने D-Mart स्टोर्स की बिक्री Q1 FY25 की तुलना में Q1 FY26 में 7.1 फीसदी बढ़ी।”

शुक्रवार को BSE पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 4,063.9 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 7:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement