facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

DLF का बड़ा प्लान, ऑफिस और रिटेल स्पेस में ₹20,000 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी

Advertisement

डीएलएफ ने बताया कि लगभग ₹20,000 करोड़ का अतिरिक्त पूंजीगत निवेश अगले कुछ वर्षों में किया जाएगा।

Last Updated- March 22, 2025 | 9:14 AM IST
DLF
Representative Image

रियल एस्टेट क्षेत्र की बड़ी कंपनी डीएलएफ (DLF) ने ऑफिस और रिटेल स्पेस जैसी कमर्शियल प्रॉपर्टी के विकास के लिए करीब ₹20,000 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई है। यह निवेश कंपनी आने वाले मध्यम अवधि में करेगी।

शेयर बाजारों में पेश की गई कॉरपोरेट प्रेजेंटेशन में डीएलएफ ने अपने किराये के कारोबार की विस्तार रणनीति साझा की। कंपनी ने कहा कि ग्रोथ के लिए बड़े स्तर पर पूंजीगत व्यय (capex) की योजना है।

डीएलएफ ने बताया कि लगभग ₹20,000 करोड़ का अतिरिक्त पूंजीगत निवेश अगले कुछ वर्षों में किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, “वृद्धि के लिए हमारी महत्वपूर्ण पूंजीगत व्यय की प्रतिबद्धता है। मध्यम अवधि में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की वृद्धिशील पूंजीगत व्यय की योजना बनाई गई है।”

इन वाणिज्यिक प्रोजेक्ट्स का विकास डीएलएफ लिमिटेड और उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (DCCDL) के जरिये किया जाएगा।

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का किराये पर आधारित कारोबार लगातार विस्तार कर रहा है। कंपनी के पास फिलहाल करीब 4.4 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्रफल की वाणिज्यिक संपत्तियों का पोर्टफोलियो है, जिसमें 93 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी यानी किरायेदारों की मौजूदगी बनी हुई है।

डीएलएफ का यह पोर्टफोलियो मध्यम अवधि में बढ़कर करीब 7.3 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा डीएलएफ और सिंगापुर की निवेश कंपनी GIC के संयुक्त उद्यम DCCDL (डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड) के पास है। डीएलएफ की इस संयुक्त उद्यम में 67 फीसदी हिस्सेदारी है।

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने कहा है कि उसके पास लंबी अवधि की स्थायी वृद्धि के लिए उच्च गुणवत्ता वाली जमीन का मजबूत बैंक उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, इससे भविष्य में विकास की गति को स्थायित्व मिलेगा।

कंपनी का एन्युइटी बिजनेस डीएलएफ, डीसीसीडीएल और एट्रियम प्लेस की रेंटल आय को शामिल करता है। इसके अलावा डीएलएफ का हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट और समूह का सर्विसेज व एसेट मैनेजमेंट कारोबार भी इसमें शामिल है।

डीएलएफ ने हाल ही में शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी का फोकस किराये की आय बढ़ाने और कमाई के स्थायी स्रोत विकसित करने पर है।

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की रेंटल शाखा डीसीसीडीएल (DLF Cyber City Developers Ltd) गुरुग्राम में प्रीमियम ऑफिस और रिटेल स्पेस के निर्माण पर करीब ₹6,000 करोड़ का निवेश करेगी।

खबरों के मुताबिक, कंपनी 75 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में ग्रेड-ए प्लस ऑफिस और रिटेल स्पेस विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।
डीसीसीडीएल ने ‘डीएलएफ डाउनटाउन, गुरुग्राम’ के नए चरण में 55 लाख वर्ग फुट ग्रेड-ए प्लस ऑफिस स्पेस के निर्माण की शुरुआत कर दी है। यह डीएलएफ का अल्ट्रा-प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट है।

इसके अलावा, कंपनी ‘डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, गुरुग्राम’ का निर्माण भी शुरू कर चुकी है, जिसका कुल क्षेत्रफल 20 लाख वर्ग फुट होगा।
यह निवेश डीएलएफ की बढ़ते रेंटल पोर्टफोलियो और गुरुग्राम में मजबूत कमर्शियल मौजूदगी की रणनीति का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - March 22, 2025 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement