facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Dividend & Merger: IT कंपनी ने तिमाही नतीजों में 300% फाइनल डिविडेंड और मर्जर का किया ऐलान

Advertisement

शेयरधारकों को फिर से मिला फायदा, मुनाफे में 20% की बढ़त और रेवेन्यू में जोरदार इजाफा

Last Updated- April 24, 2025 | 6:12 PM IST
M&A

IT सेक्टर की कंपनी Persistent Systems ने 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए अपने निवेशकों को 300% का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी ₹5 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹15 का लाभ मिलेगा। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड उसके 35वें एजीएम (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा, जो 30 सितंबर 2025 को होगा। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और बुक क्लोजर की तारीख कंपनी बाद में बताएगी।

Arrka Infosec के साथ विलय का फैसला

Persistent Systems ने सिर्फ डिविडेंड ही नहीं, बल्कि एक अहम कॉर्पोरेट फैसला भी लिया है। कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Arrka Infosec को खुद में विलय करने जा रही है। यह विलय नियामकीय मंजूरियों के बाद पूरा किया जाएगा।

मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20% बढ़कर ₹395.76 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹315.32 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर ₹3,242.11 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹2,590.52 करोड़ थी। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹1,400.16 करोड़ रहा और कुल रेवेन्यू ₹11,938.71 करोड़ रहा।

डिविडेंड का इतिहास

Persistent Systems ने इस साल जनवरी में ₹20 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी दिया था। जुलाई 2024 में 2:1 स्टॉक स्प्लिट के बाद ₹10 का डिविडेंड दिया गया था। इससे पहले, स्टॉक स्प्लिट से पहले कंपनी ₹32 का डिविडेंड भी दे चुकी है। 2023 और 2022 में भी कंपनी ने क्रमश: ₹50 और ₹31 का डिविडेंड दिया था।

गुरुवार 24 अप्रैल को Persistent Systems का शेयर BSE पर 0.097% की गिरावट के साथ ₹5157 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement