facebookmetapixel
Advertisement
UPI पर MDR लागू होने से PhonePe-Paytm को बढ़त, छोटे ऐप्स के लिए भी खुलेंगे नए अवसरFY28 बजट तक ज्यादातर आयात शुल्क एक अंक में लाने का लक्ष्य: निर्मला सीतारमणपीएम का वीडियो हटाने के मामले के बाद मेटा से सरकार ने मांगा जवाब, सख्त अनुपालन के निर्देशक्रेच व्यवस्था पर निगरानी कमजोर, सरकार के पास नहीं है अनुपालन का आंकड़ाEditorial: उम्मीद पर खरा नहीं उतरा क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम!संसद में गतिरोध जारी: महिला आरक्षण पर समर्थन, परिसीमन और पुलिस कार्रवाई पर सरकार से जवाब की मांगआरबीआई को नीतिगत दरों में बढ़ोतरी करने की कोई जल्दी नहींFPI को लुभाने से ज्यादा FDI बढ़ाने पर हो फोकस, निवेश नीति में पारदर्शिता है जरूरी‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंस

धनकुबेरों की तिजोरी और भरी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:26 AM IST

कोरोना महामारी के बाद शेयर बाजार में आई तेजी ने देश के अरबपति प्रवर्तकों की झोली और भर दी। धनकुबेरों की जमात (सुपर-रीच क्लब) में रिकॉर्ड 90 अरबपति शामिल हो गए हैं, जबकि दिसंबर 2019 के अंत में अरबपति प्रवर्तकों की संख्या 80 थी। इन अरबपतियों की एकीकृत संपत्ति करीब 483 अरब डॉलर (लगभग 35.5 लाख करोड़ रुपये) हो गई है, जो एक साल पहले के 364 अरब डॉलर से 33 फीसदी अधिक है। इन अरबपति प्रवर्तकों की एकीकृत संपत्ति देश के सकल घरेलू उत्पाद का करीब 20 फीसदी (मौजूदा भाव पर डॉलर में बदलने पर) है।
 
इसके उलट अंतरराष्टï्रीय मुद्रा कोष का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2021 में देश का सकल घरेलू उत्पाद 9.6 फीसदी घटकर करीब 2.6 लाख करोड़ डॉलर रह सकती है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। उनकी कुल संपत्ति पिछले 12 महीने में 37.2 फीसदी बढ़कर 88 अरब डॉलर (6.44 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। 2019 में अंबानी की संपत्ति 47 फीसदी बढ़ी थी। अंबानी ने 2020 में अपनी संपत्ति में 21.5 अरब डॉलर का इजाफा किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस साल उनकी संपत्ति प्रतिदिन 480 करोड़ रुपये बढ़ी है।
 
अदाणी समूह के गौतम अदाणी की संपत्ति 2020 में सबसे ज्यादा बढ़ी है। अदाणी परिवार की कुल संपत्ति 2020 में दोगुनी होकर 41 अरब डॉलर के करीब हो गई, जो एक साल पहले 20 अरब डॉलर थी। अदाणी ग्रीन, अदाणी पोट्र्स ऐंड सेज और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में उछाल से उनकी संपत्ति में तेज इजाफा हुआ है। अदाणी समूह की सूचीबद्घ कंपनियों का एकीकृत बाजार पूंजीकरण गुरुवार को दोगुना होकर 4.18 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के अंत में 2 लाख करोड़ रुपये था। समूह की सूचीबद्घ कंपनियों में अदाणी परिवार के पास 73 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि उद्योग जगत में प्रवर्तकों के पास अपनी कंपनियों की औसतन 47 फीसदी हिस्सेदारी है। यही वजह है कि अदाण्ी समूह के प्रवर्तकों की संपत्तियों में ज्यादा इजाफा हुआ है।
 
तकनीकी क्षेत्र के उद्यमियों जैसे विप्रो के अजीम प्रेमजी, एचसीएल टेक के शिव नाडार और इन्फोसिस के संस्थापकों की शुद्ध परसंपत्तियों में वर्ष 2020 में बड़ी उछाल देखी गई। निवेशकों ने इन कंपनियों के शेयरों में काफी दिलचस्पी दिखाई। इस वर्ष जिन अन्य प्रवर्तकों की संपत्ति में उछाल आई उनमें एशियन पेंट्स के प्रवर्तक (48 प्रतिशत तेजी), एवेन्यू सुपरमार्ट के आर के दमानी (41 प्रतिशत), सुनील मित्तल (21 प्रतिशत) और इन्फोसिस के संस्थापक (66 प्रतिशत तक) शामिल हैं। सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तकों की संपत्ति करीब 41.6 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। यह एक वर्ष पहले के 31.3 लाख करोड़ रुपये से 33 प्रतिशत अधिक है। हालांकि इस सूची में शीर्ष प्रवर्तकों का दबदबा बरकरार है। कुल मिलाकर वर्ष 2020 में सभी 10 प्रवर्तकों ने मौजूदा विनिमय दर पर अपनी संपत्ति में 76 अरब डॉलर रकम का इजाफा किया।

Advertisement
First Published - December 25, 2020 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement