facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

बीपीसीएल के लिए रुचि पत्र दाखिल करने की तिथि बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:25 PM IST

सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) के निजीकरण के लिए चौथी बार तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। महामारी की स्थिति को देखते हुए इसमें दिलचस्पी ले रहे विभिन्न पक्षों के अनुरोध को देखते हुए सरकार ने रुचि पतत्र दाखिल करने की तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 16 नवंबर कर दी है।
निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक अधिसूचना में कहा है कि ‘बोली में दिलचस्पी के ले रहे बोलीकर्ताओं के अनुरोध और कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए रुचि पत्र (ईओआई) दाखिल करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 16 नवंबर 2020 (शाम 5 बजे) से बढ़ा दी गई है।’ इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि संभावित बोलीकर्ताओं ने कहा है कि उनके लिए उनके देशों से हवाई यात्रा करके आना मुश्किल होगा, जिससे कि भौतिक रूप से बातचीत हो सके और संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा सके।
पिछले साल नवंबर में मंत्रिमंडल ने बीपीसीएल की पूरी 52.98 प्रतिशत सरकारी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया था। कंपनी के लिए 7 मार्च को रुचि पत्र मांगा गया। मौजूदा बाजार पूंजी 79,503.11 करोड़ रुपये के मुताबिक कंपनी के 52.98 प्रतिशत हिस्से का मूल्य करीब 42,120.7 करोड़ रुपये है। शुरुआत में रुचि पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 मई रखी गई थी, लेकिन 31 मार्च को यह तिथि बढ़ाकर 13 जून और उसके बाद 31 जुलाई कर दी गई। बाद में इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - September 30, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement