facebookmetapixel
Advertisement
Nifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट

पंजाब में साइकिल की रफ्तार हुई तेज

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:52 AM IST

वित्तीय संकट ने पंजाब के उद्योगों को बडे पैमाने पर प्रभावित किया है। हालांकि राज्य में साइकिल और साइकिल कलपुर्जा निर्माता अब इस मंदी को पछाड़ने में सफल हो गए हैं।
राज्य में ज्यादातर इकाइयां अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल कर रही हैं, क्योंकि पिछले तीन साल के दौरान कारोबार में गिरावट के बाद इस साल साइकिलों और साइकिल कलपुर्जों की मांग में इजाफा हुआ है।
हालांकि रुपये में गिरावट साइकिल निर्माण इकाइयों के पक्ष में रही है। इन इकाइयों के मालिकों को संभावना है कि पूरे साल के दौरान रुपये में 20 फीसदी तक की गिरावट से उनका निर्यात बढ़ेगा। इसका असर आंशिक रूप से दिखा भी है।
पंजाब सरकार और कई अन्य राज्य सरकारों द्वारा शिक्षा पर खर्च में इजाफा किए जाने से भी घरेलू मांग में उछाल आने की संभावना है। निर्यातकों का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्यात आमदनी 800 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी जो पिछले साल 746 करोड़ रुपये थी।
पंजाब में मझोले उद्योग विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश कुमार धांडा ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में निर्यात 2007-08 के 746 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 800 करोड़ रुपये से अधिक का हो जाएगा। निर्यात में बढ़ोतरी की मुख्य वजह रुपये की तुलना में डॉलर की कीमत में इजाफा होना है।’
उन्होने कहा कि चीन से सस्ता आयात अभी भी एक चुनौती है और इससे घरेलू उद्योगों पर विपरीत असर पड़ा है। हालांकि डॉलर की तुलना में रुपये की कमजोरी ने आयात को खर्चीला बना दिया है जिससे चुनौती काफी हद तक कम हुई है।
इसके अलावा जून, 2008 में इस्पात की कीमतों में हुए इजाफे ने भी चीनी निर्माताओं और उनके वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के मुनाफे को प्रभावित किया है। पंजाब में साइकिल क्लस्टर लुधियाना में केंद्रित है और एक पटियाला जिले में लालरू के पास भी एक छोटा क्लस्टर है।
यह क्लस्टर दो दशक पहले विकसित किया गया। राज्य में 200 से अधिक लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमई) साइकिल कलपुर्जा निर्माण में लगे हुए हैं जिनमें हजारों कामगारों को रोजगार मिला हुआ है।
धांडा ने कहा कि पूरे देश की राज्य सरकारों द्वारा वित्त वर्ष 2009-10 में लगभग 20 लाख साइकिलों की खरीद किए जाने की उम्मीद है जबकि वित्त वर्ष 2008-09 में 500,000-600,000 साइकिलें राज्य सरकारों द्वारा खरीदी गई थीं।
कर्नाटक सरकार ने लगभग 7 लाख साइकिलों, उत्तर प्रदेश ने 8 लाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों ने 5-5 लाख साइकिलों की खरीद के आदेश दिए हैं। संभावित मांग को पूरा करने के लिए साइकिल निर्माता इकाइयों ने बैंकों से बड़ी मात्रा में रकम उधार ली है।
इस क्षेत्र के कई बैंकों ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में यह स्वीकार किया है कि साइकिल क्लस्टर में इन इकाइयों के लिए ऋण प्रवाह में बढ़ोतरी हुई है। 

इसलिए कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि साइकिल क्लस्टर मंदी को मात देने में सफल हो रहा है। इसी तरह राज्य में कई अन्य क्लस्टरों में भी बदलाव की बयार बह रही है।

Advertisement
First Published - February 12, 2009 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement