facebookmetapixel
Advertisement
Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Today: GIFT Nifty ने दिए सुस्त शुरुआत के संकेत, RBI के फैसले और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजरBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाए

केरल में Adani Sea Port पर निर्माण फिर से शुरू

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:03 PM IST
Adani ports

विझिंजम समुद्री बंदरगाह परियोजना स्थल पर निर्माण गुरुवार को फिर से शुरू किया गया है। परियोजना कार्य बंदरगाह निर्माण के खिलाफ मछुआरों के 130 दिनों से चल रहे आंदोलन के कारण बंद पड़ा था, जिसे दो दिन उन्होंने वापस लिया। अदाणी समूह के एक सूत्र द्वारा साक्षा किए गए परियोजना स्थल की तस्वीरों में निर्माण सामग्री से लदे ट्रक दिखाई दे रहे हैं और आसपास के क्षेत्र में प्रदर्शनकारी नहीं हैं, जो वहां चार महीने से अधिक समय से बैठे हुए थे।

वापस लिया गया आंदोलन

आंदोलन को मंगलवार को वापस ले लिया गया और अगले दिन प्रदर्शनकारियों ने केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि बंदरगाह के बाहर विरोध स्थल पर लगाए गए तम्बू हटाए जा रहे हैं। परियोजना स्थल पर बाधा नहीं डालने के अदालत के आदेशों का पालन नहीं करने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अवमानना ​​​​कार्रवाई के लिए अदाणी समूह द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किया गया था। 

यह भी पढ़े: 10 हजार नहीं 20,000 लोगों की छंटनी करेगा Amazon

तम्बू हटाने के आश्वासन पर उच्च न्यायालय ने बंद किए अवमानना याचिकाओं

आंदोलन के बंद होने और प्रदर्शनकारियों द्वारा विरोध स्थल पर तम्बू हटाने का आश्वासन देने के साथ ही उच्च न्यायालय ने अवमानना याचिकाओं को बंद कर दिया। सूत्र ने मंगलवार को बताया कि निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा, और साथ ही ये कुछ ही दिनों में अपनी पुरी गति पकड़ लेगा। इसके बाद गुरुवार को बंदरगाह पर निर्माण कार्य शुरू हुआ और सूत्र ने कहा कि जल्द ही नौकाओं आवाजाही शुरू हो जाएगी और कुछ दिनों में यह पूरे जोरों पर काम करेगा। सूत्र ने कहा कि 2,960 मीटर लंबे बांध के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें से लगभग 1,400 मीटर का काम पूरा हो चुका है।

Advertisement
First Published - December 8, 2022 | 2:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement