facebookmetapixel
Advertisement
EPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैंभारत पर फिनलैंड की कंपनियों की नजर, FTA के बाद बढ़ेगा निवेशफैक्ट्री-ऑफिस बनाने पर GST क्रेडिट में ढील! सरकार कर रही नियमों में बदलाव पर विचारFDI नियमों में बदलाव के बाद निवेश बढ़ा, 29 परियोजनाओं में आया विदेशी पैसाअसंगठित क्षेत्र की विकास रफ्तार थमी, अप्रैल-जून में कामगारों की संख्या घटीEditorial: पेपर लीक से आगे भी समस्या, सीटों और नौकरियों की कमी बड़ी चुनौती

कर्मचारियों की मदद में जुटीं कंपनियां

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:52 AM IST

चूंकि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर चरम पर है, इसलिए स्टार्टअप और आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों पर पडऩे वाले प्रभाव को कम करने में जुटी हुई हैं। जहां कई कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए कामकाजी सप्ताह के दिन घटाकर चार किए हैं, वहीं अन्य कंपनियों ने स्टाफ को परिवार की देखभाल के लिए ज्यादा समय मुहैया कराने की व्यवस्था की है।
होटल चेन ओयो के मुख्य कार्याधिकारी एवं संस्थापक रितेश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि कंपनी अपने कर्मियों के लिए चार दिन के कार्य सप्ताह की पेशकश कर रही है, जिसके अलावा वह ‘इनफिनिट नो-क्वेश्चंस-आस्क्ड पेड लीव्स’ की भी अनुमति दे रही है।
अग्रवाल ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘कोविड महामारी हमारी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। ऐसे में जो महत्वपूर्ण बात है, वह यह है कि स्वयं और अपने चहेतों के लिए ज्यादा समय देना है। विभिन्न स्टार्टअप और बड़ी कंपनियों से प्रेरित होकर हमने भी ओयो में इस सप्ताह कुछ पहलें शुरू की हैं। आज से हम चार दिन के कामकाजी सप्ताह पर अमल कर रहे हैं, लेकिन इस पर क्रियान्वयन कुछ अलग तरीके से हो रहा है। बुधवार को छुट्टी का दिन बनाने से ओयो कर्मियों को सप्ताह के मध्य में राहत मिलेगी। हमने ‘नो-क्विश्चंस-आस्क्ड फ्लेक्सीबल इन्फीनिट पेड लीव्स’ की भी पेशकश की है।’
अग्रवाल ने कहा कि इस नीत के तहत कर्मचारियों को उनकी इच्छा के आधार पर छुट्टी लेने की अनुमति दी जाएगी, और उन्हें इसे लॉग करने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें इसके बारे में सिर्फ मैनेजर को बताना होगा। इसके लिए कोई कारण बताने की जरूरत नहीं होगी।
अग्रवाल ने कहा, ‘हम व्यवसाय पर प्रभाव और समय-सीमा को लेकर चिंता नहीं कर रहे हैं। हम यह जानते हैं कि यदि प्रत्येक ओयो कर्मी अधिक केंद्रित, सक्षम और उत्पादकता पर केंद्रित हो तो कार्य प्रभावित नहीं होगा।’
कई स्टार्टअप और कंपनियां अपने कर्मियों के लिए उनके मानसिक स्वास्थ्य और अतिरिक्त समय देने की जरूरत महसूस कर रही हैं, क्योंकि कोविड ने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर तौर पर प्रभावित किया है।
जीरोधा का ही उदाहरण ले लीजिए। जीरोधा ने हाल में कहा कि उसने शाम 6 बजे के बाद और छुट्टियों के दिन सभी कार्य-संबंधित चैट संबंधित कार्य बंद कर दिया है।
फूडटेक दिग्गज स्विगी ने कहा कि पिछले महीने उसने मई 2021 के महीने से चार दिन के सप्ताह पर अमल करने का निर्णय लिया। इसके अलावा, उसने महामारी सहायता प्रणाली भी बनाई है, और इमरजेंसी सपोर्ट टीम इस संकट के दौरान कर्मचारियों की मदद करेगी। इसमें स्विगी शील्ड ऐप और इम्पलॉयी सपोर्ट हॉटलाइन – कोविड-19 सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है। यह कर्मचारियों को अस्पताल बिस्तर, आईसीयू, प्लाज्मा और ऑक्सीजन सिलिंडरों तथा एम्बुलेंस तक पहुंच बनाने में मदद करता है।
भारत में एक्सेंचर ने भी अपने कर्मचारियों के लिए कोविड प्रभावित पारिवारिक सदस्यों की देखभाल के लिए पांच दिन की ‘कोविड-19 केयरगिवर लीव’ नाम से अतिरिक्त अवकाश लाभ योजना की पेशकश की है।

Advertisement
First Published - May 12, 2021 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement