facebookmetapixel
Advertisement
IAMAI ने लॉन्च की ‘ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया’, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट-मीशो समेत 80 दिग्गज कंपनियां एक मंच परआर्टिफिशल इंटेलिजेंस से खत्म नहीं होगा IT सेक्टर, बल्कि बढ़ेगी अहमियत: आनंद महिंद्राअनशन के 21वें दिन सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, प्रदर्शनकारियों ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपफीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाईहोर्मुज के बाद अब लाल सागर पर मंडराया संकट, ईरान की धमकी से भारत की तेल आपूर्ति पर बढ़ा खतरापश्चिम एशिया संकट से केरल की रेमिटेंस-आधारित अर्थव्यवस्था को लगा तगड़ा झटका: मुख्यमंत्री वीडी सतीशनReliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछाल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासा

कोफोर्ज में PE एंट्री से खुलेगा ग्रोथ का रास्ता, एडवेंट इंटरनेशनल बनेगी साझेदार

Advertisement

इसकी वजह यह है कि वह एनकोरा सौदे के तहत कोफोर्ज में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के नियोजित अधिग्रहण के बाद बोर्ड (निदेशक मंडल) में शामिल हो रही है

Last Updated- January 23, 2026 | 10:12 PM IST
Sudhir Singh, chief executive officer of Coforge
कोफोर्ज के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) सुधीर सिंह

प्राइवेट इक्विटी (पीई) कंपनी एडवेंट इंटरनैशनल से कोफोर्ज के लिए वृद्धि के नए मार्ग खुलने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि वह एनकोरा सौदे के तहत कोफोर्ज में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के नियोजित अधिग्रहण के बाद बोर्ड (निदेशक मंडल) में शामिल हो रही है। कोफोर्ज के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) सुधीर सिंह ने यह जानकारी दी है।

सिंह ने कहा, ‘अभी तक हमारे बोर्ड में कोई प्राइवेट इक्विटी फर्म कभी नहीं रही। अप्रैल के आसपास यह सौदा पूरा होने के बाद एडवेंट बोर्ड में शामिल हो जाएगी। उनके पास फर्मों की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। हम एडवेंट पोर्टफोलियो कंपनियों के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या हम उनका इस्तेमाल वृद्धि तेज करने वाले मार्ग के रूप में कर सकते हैं।’

वह वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के कंपनी के नतीजों के ऐलान के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। सिंह ने यह भी कहा कि कंपनी एनकोरा के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज खत्म करने के लिए क्यूआईपी की राह का विकल्प नहीं चुनेगी, क्योंकि कंपनी बैंकों के कंसोर्टियम से आकर्षक ब्याज दरों पर कर्ज जुटाने में कामयाब रही है। सिंह ने कहा, ‘हमने पांच बैंकों के कंसोर्टियम से एक अंक की मध्य स्तरीय ब्याज दर पर वित्तीय सहायता हासिल कर ली है।’

Also Read: Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसले

दिसंबर 2025 में कोफोर्ज ने अमेरिका की एआई मूल वाली इंजीनियरिंग कंपनी एनकोरा का 2.35 अरब डॉलर में पूरी तरह से नकद सौदे में अधिग्रहण का ऐलान किया था। कंपनी अनुमान जता रही है कि इस एकीकरण की लागत एक करोड़ डॉलर से डेढ़ करोड़ डॉलर के बीच रहेगी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान 250.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो 17.6 प्रतिशत अधिक रहा। तिमाही आधार पर कंपनी का लाभ 33.4 प्रतिशत लुढ़क गया। नई श्रम संहिता (117.9 करोड़ रुपये), अधिग्रहण से जुड़े कानूनी खर्च और साइबर सुरक्षा के मसलों की वजह से 16.2 करोड़ रुपये के व्यय के कारण लाभ में यह गिरावट आई। राजस्व सालाना आधार पर 28.5 प्रतिशत बढ़कर 4,188.1 करोड़ रुपये हो गया। 

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement