facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

कोल इंडिया का मुनाफा घटा अंतरिम लाभांश की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:22 PM IST

सरकारी कंपनी कोल इंडिया का लाभ सितंबर तिमाही में 16.2 फीसदी घट गया। कंपनी ने इस अवधि में 2,951 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ अर्जित किया। सितंबर में समाप्त छह महीने की अवधि में कंपनी का कर पूर्व लाभ 38.3 फीसदी घटकर 5,029 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 8,152 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 3.78 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,153.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में कुल आय 1 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 22,237 करोड़ रुपये रही।
कंपनी ने कहा कि कोयले का उत्पादन सालाना आधार पर 10.56 फीसदी बढ़कर सितंबर तिमाही में 11.49 करोड़ टन रहा। इस अवधि में कुल उठाव 9.41 फीसदी बढ़कर 13.39 करोड़ टन रहा। कोविड के कारण हुए लॉकडाउन की अवधि में कोयले की कम मांग के बावजूद ऐसा हुआ। कंपनी हालांकि बिजली उत्पादक कंपनियों के पास सितंबर तक 22,126 करोड़ रुपये के बकाए से जूझ रही है।
कंपनी ने ईधन आपूर्ति समझौते से 15,269 करोड़ रुपये और ई-नीलामी से 3,213 करोड़ रुपये हासिल किए। प्रति टन कुल कीमत इस अवधि में 1,416 रुपये हासिल हुई।
कंपनी के निदेशक मंडल ने अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा गया है, बुधवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में 7.5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी गई। इस मामले में रिकॉर्ड तारीख 20 नवंबर रखी गई है।

Advertisement
First Published - November 12, 2020 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement