आंध्रप्रदेश सीआईडी ने सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक बी. रामलिंग राजू, उनके भाई बी. रामा राजू और कंपनी के पूर्व सीएफओ वी. श्रीनिवास की हिरासत अवधि चार दिन बढाने की मांग की है।
इस आशय की याचिका अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार को दायर की गई है। इस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। अदालत ने 7,800 करोड़ रुपये के घोटाले में इन तीन आरोपियों को 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा था।
इधर, मुंबई के वकील सी. एंथनी लुइस ने खातों में हेराफेरी कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी. रामलिंग राजू, कंपनी के पूर्व निदेशक मंडल और ऑडिटर, पीडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।