कंपनियां

CESC Q4 results: नेट प्रॉफिट 445 करोड़ रुपये पर स्थिर

Published by
भाषा   
Last Updated- May 22, 2023 | 4:58 PM IST

बिजली क्षेत्र की कंपनी CESC लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 445 करोड़ रुपये पर स्थिर बना रहा। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में भी उसका शुद्ध लाभ 445 करोड़ रुपये ही रहा था।

हालांकि, आलोच्य अवधि में CESC की कुल आय 3,208 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि जनवरी-मार्च, 2022 की अवधि में यह 3,092 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 3,099 करोड़ रुपये रहा जबकि साल भर पहले यह 2,836 करोड़ रुपये रहा था।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक (वितरण) पद पर देवाशीष बनर्जी को एक और साल के लिए नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पुनर्नियुक्ति 28 मई, 2023 से प्रभावी होगी। कोलकाता स्थित CESC लिमिटेड आरपी-संजीव गोयनका समूह की कंपनी है। यह बिजली उत्पादन, पारेषण एवं वितरण से जुड़ी हुई है।

First Published : May 22, 2023 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)