facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर! Airtel से Coal India तक 9 कंपनियों के बड़े अपडेटभारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्माना

‘सीईओ’ की लगी कतार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:46 PM IST

घपले की वजह से सत्यम की साख को चाहे कितना धक्का पहुंचा हो, उसके सीईओ का ओहदा हासिल करने के लिए कई उम्मीदवार कतार में हैं।


कंपनी के नए बोर्ड के पास अब तक 40 लोगों की अर्जियां पहुंच चुकी हैं, जो सीईओ बनना चाहते हैं। नए बोर्ड के सदस्य दीपक पारेख ने बताया, ‘सीईओ के पद पर बैठने के लिए तकरीबन 40 लोग हमारे पास अपने नाम भेज चुके हैं ।

लेकिन जैसे शख्स की हमें तलाश है, उसका मिलना बहुत मुश्किल है। कई विदेशियों ने दिलचस्पी दिखाई है और कुछ भारतीय भी हैं, जो विदेश से लौटना चाहते हैं।’

उन्होंने यह भी बताया कि नकदी की समस्या से निपटने के लिए कंपनी ऐसी नकदी बैंकों को देने का वायदा कर चुकी है, जो उसे ग्राहकों से मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों का पैसा सत्यम में फंसा हुआ है, वे परेशान न हों क्योंकि ग्राहकों से मिलने वाली रकम से उसे चुकाया जाएगा।

नकदी की किल्लत से जूझ रही सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने रकम के जुगाड़ के लिए अब बैंकों और अपने ग्राहकों से गुहार लगाना शुरू कर दिया है। कंपनी देश-विदेश में अपने ग्राहकों से बकाया भुगतान जल्द से जल्द चुकाने के लिए अपील कर रही है।

पारेख ने बताया कि सभी ग्राहकों से जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी की सेल्स टीम को ग्राहकों से बकाया वसूलने के लिए कह दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा नकदी से जनवरी में तो कंपनी का काम किसी तरह चल जाएगा, लेकिन आगे का रास्ता मुश्किल भरा हो सकता है।

Advertisement
First Published - January 22, 2009 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement