facebookmetapixel
Advertisement
₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाह

केंद्रीय राहत पैकेजों से छोटे उद्योगों को मिलेगी मदद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:03 AM IST

वैश्विक मंदी से प्रभावित सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को दिसंबर और जनवरी में केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए दो वित्तीय राहत पैकेजों से मदद मिलेगी।
अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए इन राहत पैकेजों में उत्पाद शुल्क में कटौती और सभी क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहन शामिल हैं।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक केंद्रीय मूल्यवर्धित कर (सेनवैट) में 4 फीसदी तक की कटौती, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा छोटे उद्योगों के लिए ब्याज दर में 0.5 फीसदी और कुटीर उद्यमों के लिए 1 फीसदी की कटौती, निर्यात के लिए प्रोत्साहन और ऋण गारंटी योजना के तहत लॉक इन पीरियड को 24 महीने से घटा कर 18 महीने किए जाने से एमएसएमई की वित्तीय हालत में सुधार आएगा।
पहले राहत पैकेज में की गई पहलों, जैसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो, रिवर्स रेपो और नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में की गई कमी और ऋण गारंटी को 50 लाख से बढ़ा कर 1 करोड़ रुपया किए जाने से एमएसएमई के लिए नकदी जुटाने में आसानी होगी।
इसी तरह दूसरे राहत पैकेज में उठाए गए कदमों से लघु एवं मझोले उद्यमों को ऋण जुटाने में बड़ी मदद मिलेगी। दूसरे राहत पैकेज में जो कदम उठाए गए हैं, उनमें नवंबर, 2008 से पहले लागू डयूटी एंटाइटलमेंट पास बुक डीईपीबी दरों को 31 दिसंबर, 2009 तक बहाल करना, साइकिल, कृषि आधारित हैंड टूल, और धागे की कुछ विशेष श्रेणियों जैसे कुछ खास उत्पादों के लिए शुल्क वापसी लाभ 1 सितंबर, 2008 से प्रभावी होगा।
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में सरकार और आरबीआई द्वारा घोषित की गई पहलों की श्रृंखला का असर देखा गया है।’ उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट के बीच अतिरिक्त नकदी के साथ एमएसएमई की मदद पहुंचाए जाने की योजना है।

Advertisement
First Published - April 11, 2009 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement