facebookmetapixel
Advertisement
विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?यूपी-जापान के रिश्तों को नई रफ्तार, 200 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने तलाशे निवेश के अवसरआज से खुले सिंबायोटेक फार्मालैब और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO, पैसा लगाएं या नहीं?सोने-चांदी ने भरी ऊंची उड़ान, सोना 4,700 डॉलर पार, चांदी 69 डॉलर के ऊपरडॉलर का भंडार बढ़ा, रुपये को नहीं मिला सहारा; RBI की स्वैप योजना का क्यों नहीं दिखा असर?अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच कनाडा ने भारत की ओर बढ़ाया हाथ, CEPA डील में अब तेजी के आसारअब निर्माण मजदूरों को मिलेगी पेंशन? EPFO ने बनाया प्लान, 10 साल काम करने वालों को मिल सकता है फायदा

पीएनबी हाउसिंग में कार्लाइल लेगा हिस्सा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:11 AM IST

प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल समूह दिल्ली की कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस की बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। इसके लिए कार्लाइल कंपनी में इक्विटी एवं वारंट के जरिये 4,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगा। कार्लाइल एशिया पार्टनर्स से जुड़ी प्लूटो इन्वेस्टमेंट्स तरजीही शेयर आवंटन के बदले पीएनबी हाउसिंग में 3,285 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। तरजीही शेयर 390 रुपये के भाव पर आवंटित किए जाएंगे।
कार्लाइल समूह की इकाई क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स के पास पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस की 31.21 फीसदी हिस्सेदारी है। प्लूटो इन्वेस्टमेंट्स पीएनबी हाउसिंग में 30.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है।
कार्लाइल समूह के अलावा एचडीएफसी बैंक के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी आदित्य पुरी भी अपनी परिवारिक निवेश फर्म सैलिसबरी इन्वेस्टमेंट्स के जरिये पीएनबी हाउसिंग में निवेश करेंगे। बाद में कार्लाइल उन्हें पीएनबी हाउसिंग के निदेशक मंडल में नामित करेगा।
कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों एरिस एसएसजी और जेनरल अटलांटिक ने भी पूंजी जुटाने की इस कवायद में हिस्सा ले रहे हैं। इन्हें भी 390 रुपये प्रति शेयर भाव पर इक्विटी और वारंट जारी किए जाएंगे। प्रस्तावित सौदे के कारण प्लूटो इन्वेस्टमेंट्स को पीएनबी हाउसिंग में आम शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए खुली पेशकश लानी पड़ सकती है। पीएनबी हाउसिंग के निदेशक मंडल ने 4,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी थी। प्रस्तावित सौदा नियामकीय मंजूरी और शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। कंपनी का शेयर बीएसई पर 20 फीसदी चढ़कर 525.2 रुपये पर बंद हुआ।
इंस्टीट्यूशनल एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित टंडन ने कहा कि प्रस्तावित सौदे से कार्लाइल समूह पीएनबी हाउसिंग का सबसे बड़ा निवेशक बन जाएगा।

Advertisement
First Published - May 31, 2021 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement