facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

कैडिला ने पूरा किया दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:19 PM IST

कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड, जिसे जाइडस कैडिला के नाम से भी जाना जाता है, ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने कोविड-19 के मरीजों पर अपनी जैविक चिकित्सा पेजीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा-2बी, पेजीहेपटीएम के दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
अब भारत में तीसरे चरण के परीक्षण का मार्ग प्रशस्त करते हुए कैडिला ने कहा है कि मध्य स्तर की कोविड-19 बीमारी वाले 40 मरीजों पर ओपन-लेबल आकस्मिक संतुलक नियंत्रित अध्ययन का आयोजित किया गया था। इनमें से परीक्षण किए जाने वाले 95 प्रतिशत जिन मरीजों ने मानक देखभाल (एसओसी) के साथ पेजीहेपटीएम की एक खुराक ली थी, वे 14वें दिन आरटी-पीसीआर द्वारा किए आकलन में वायरस मुक्त हो गए, जबकि जिन मरीजों को केवल एसओसी मिला था, उनमें से केवल 68 प्रतिशत मरीज ही आरटी-पीसीआर में नेगेटिव रहे।
इससे पहले कंपनी ने कहा था कि वह कोविड-19 टीके के उमीदवार जाइकोव-डी पर काम कर रही है जिसमें कैडिला हेल्थकेयर को दिसंबर तक तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करने की उमीद है। कहा जा रहा है कि कंपनी कोविड-19 के इलाज के लिए भारत को आपूर्ति करने की खातिर प्रति वर्ष 10 करोड़ खुराकों की उत्पादन क्षमता वाले केंद्र स्थापित कर रही है।
कैडिला हेल्थकेयर के अनुसार अध्ययन से इस बात का संकेत मिला है कि पेजीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा-2बी मध्य स्तर के कोविड-19 से पीडि़त मरीजों पर वायरल का दबाव कम करते हुए लाभकारी प्रभाव डाल सकती है। इससे ऑक्सीजन सपोर्ट की अवधि कम करने जैसे बेहतर रोग प्रबंधन की दिशा में मदद मिलती है।

Advertisement
First Published - November 12, 2020 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement