facebookmetapixel
Advertisement
ईरान को परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे, आर्थिक परेशानी भी मंजूर: ट्रंपतेल, युद्ध और मानसून… इन 3 वजहों से फिर बढ़ सकती है महंगाईGold, Silver Price Today: आयात शुल्क बढ़ने से सोने ने दिखाया दम, चांदी फिर ₹3 लाख पारक्या AI कंपनियों का नया दौर शुरू हो चुका है? Fractal ने दिए बड़े संकेतManipal Health ने खरीदा मुंबई का बड़ा अस्पताल, हेल्थकेयर सेक्टर में हलचलCoal India अब सिर्फ कोयला नहीं! चिली में Lithium खदान पर बड़ी तैयारीAI बताएगा मॉनसून की चाल, IMD ने लॉन्च किया देश का पहला स्मार्ट पूर्वानुमान मॉडलपश्चिम एशिया संकट बना भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी परीक्षा, भुगतान संतुलन पर बढ़ा दबाव‘लाइसेंस राज’ खत्म करने की तैयारी, सरकार लाएगी अगली पीढ़ी के बड़े सुधार : राजीव गौबासरकारी बैंकों ने रचा इतिहास! पहली बार 1.98 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा

Byju’s और लेनदार अदालत के बाहर करेंगे समझौता

Advertisement

Byju's और ऋणदाताओं ने कानूनी लड़ाई रोकी

Last Updated- September 01, 2023 | 10:41 PM IST
Byju's

शिक्षा तकनीक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बैजूस और उसके टर्म लोन बी के लेनदारों ने अमेरिक की अदालतों में चल रही कार्यवाही को 06 अक्टूबर तक स्थगित करने का फैसला किया है। मिंट की एक खबर के अनुसार, इस विस्तार का उद्देश्य अदालत के बाहर समाधान करने के लिए अधिक समय लेना है। मिंट की खबर के अनुसार, अदालत ने अपने 24 अगस्त के आदेश में कहा है कि दोनों पक्ष लचीले समझौते पर पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं और चर्चा जारी है।

मामला जून का है जब बैजूस ने अमेरिकी की निवेश प्रबंधन फर्म रेडवुड के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। इसमें 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी (टीएलबी) सुविधा में तेजी लाने और ऋणदाता को उसकी हिंसक रणनीति के लिए अयोग्य घोषित करने को चुनौती दी गई थी। बैजूस ने भी ऋण पर करीब 4 करोड़ डॉलर के ब्याज का भुगतान नहीं किया। इस प्रकार वह डॉलर में लिए गए ऋण पर चूक करने वाली एकमात्र भारतीय स्टार्ट-अप बन गई।

बैजूस ने न्यूयॉर्क शीर्ष अदालत में मुकदमा दायर किया। कंपनी ने कहा कि ऋण सुविधा की शर्तों के विपरीत रेडवुड ने मुख्य रूप से संकटग्रस्त ऋण में व्यापार करते हुए ऋण का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा खरीदा।

Also read: Byju’s: व्हाइट हैट जूनियर से CEO का इस्तीफा

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह देखते हुए कि कानूनी कार्यवाही डेलावेयर और न्यूयॉर्क दोनों अदालत में लंबित थी, संपूर्ण टीएलबी विवादित है। शिक्षा तकनीक क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि बैजूस से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती और उसने टीएलबी ऋणदाताओं को किसी भी ब्याज सहित किसी भी तरह का अन्य भुगतान नहीं करने का फैसला किया है, जब तक कि अदालत में इसका फैसला नहीं हो जाता।

टीएलबी संस्थागत निवेशकों द्वारा दिया जाने वाला एक सावधि ऋण होता है। इसका मुख्य लक्ष्य उनके दीर्घकालिक रिटर्न को अधिकतम करना है। टीएलबी में उधारकर्ताओं को मूलधन का अग्रिम भुगतान करने की जरूरत नहीं होती है। वे ऋण अवधि के अंत में एक बड़ी राशि का भुगतान कर सकते हैं।

मिंट के सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष नई शर्तों पर बातचीत कर रहे हैं। इसमें 3 से 5 साल की सीमित अवधि के साथ 20 करोड़ डॉलर का अग्रिम भुगतान और 12-13 फीसदी ब्याज शामिल है।

जून में 1.2 अरब डॉलर के बैजूस के सावधि ऋण का 85 फीसदी से अधिक का स्वामित्व रखने वाले तदर्थ ऋणदाताओं के एक समूह ने सामूहिक रूप से कहा कि शिक्षा तकनीक क्षेत्र की कंपनी ने न्यूयॉर्क के सर्वोच्च न्यायालय में दायर हालिया मुकदमे में योग्यता का अभाव है।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement