कम्यूनिकेशंस साल्युशंस और सेवा प्रदाता ब्रिटिश टेलीकम्यूनिकेशंस (बीटी) की भारतीय इकाई बीटी इंडिया भारत में एशिया प्रशांत सुरक्षा परिचालन केंद्र (एसओसी) स्थापित करने के लिए 375 लाख पाउंड (लगभग 5,58,418 करोड़ डॉलर) का निवेश करेगी।
कंपनी एशिया प्रशांत और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए 30 कर्मचारियों को भर्ती करेगी। बीटी इंडिया ने कहा कि वह एसओसी सुरक्षा डिवाइस प्रबंधन सेवा मुहैया कराएगी।