facebookmetapixel
Advertisement
भारत में Telegram बैन पर भड़के CEO Pavel Durov, बोले- असली दोषी बचे, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजाअमेरिका-ईरान समझौते का 14 सूत्रीय मसौदा सामने, युद्धविराम से प्रतिबंध हटाने तक बड़े प्रावधानICICI, HDFC, SBI और AU Bank? ब्रोकरेज ने चुने BFSI सेक्टर के टॉप पिक्सGold-Silver Price Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भी गिरे भाव; जानें आज के ताजा रेटHAL दे सकती है बड़ा डिविडेंड, 29 जून को बोर्ड बैठक में होगा फैसलाईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कई महीनों बाद 80 डॉलर के नीचे आयाराज्यों ने बॉन्ड बाजार से जुटाए ₹20,461 करोड़, जानिए किस राज्य को मिला सबसे सस्ता कर्जईरान संकट का असर! सरकार ने डीजल और ATF निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, क्या महंगा होगा सफर?10 साल में राज्यों का कर्ज ₹31 लाख करोड़ से बढ़कर ₹90 लाख करोड़ईरान-अमेरिका समझौते से भारत को बड़ी राहत, फिर भी तेल सस्ता होने में लग सकते हैं कई महीने!

ATC के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करेगी Brookfield

Advertisement

इसमें एटीसी इंडिया पर दो अरब अमेरिकी डॉलर का उद्यम मूल्य और एक अक्टूबर 2023 से लगने वाला ‘क्षतिपूर्ति शुल्क’ भी शामिल है।

Last Updated- January 05, 2024 | 2:10 PM IST
brookfield
Representative Image

कनाडा स्थित ब्रुकफील्ड 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर के एक बड़े सौदे में अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसमें एटीसी इंडिया पर दो अरब अमेरिकी डॉलर का उद्यम मूल्य और एक अक्टूबर 2023 से लगने वाला ‘क्षतिपूर्ति शुल्क’ भी शामिल है। इस लेन-देन के लिए विनियामक की अनुमति आवश्यक है। इसके 2024 की दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

डीआईटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (डीआईटी), ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के एक सहयोगी द्वारा प्रायोजित एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने आज भारत में अमेरिकन टॉवर के संचालन (एटीसी इंडिया) में 100 प्रतिशत इक्विटी हितों का अधिग्रहण करने के लिए एटीसी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इसका उद्यम मूल्य 16,500 करोड़ रुपये (दो अरब अमेरिकी डॉलर) है, जो प्रतिभूति खरीद समझौते के तहत पूर्व-समापन शर्तों के अधीन है। टावर कंपनी एटीसी इंडिया के पास देशभर में करीब 78,000 स्थान (साइट) हैं।

एटीसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि समापन के समय कुछ पूर्व-समापन शर्तों के तहत मौजूदा विनिमय दरों पर संभावित रूप से कुल कीमत करीब 21,000 करोड़ रुपये या 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर तक बैठेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ कुल लेन-देन में एटीसी इंडिया परिचालन पर करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर का उद्यम मूल्य, साथ ही एक अक्टूबर 2023 से समापन की तारीख तक लगने वाला क्षतिपूर्ति शुल्क भी शामिल है।’’ डीआईटी, समिट डिजीटेल और क्रेस्ट डिजीटेल के जरिए भारत में ब्रुकफील्ड के टेलीकॉम टावर कारोबार का संचालन करता है। यह भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में ब्रुकफील्ड का तीसरा अधिग्रहण होगा।

ब्रुकफील्ड के पास करीब 1,75,000 टावर हैं जिन्हें 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड से अधिग्रहित किया गया था। एटीसी इंडिया को डीआईटी में शामिल किया जाएगा, जिसमें मौजूदा दूरसंचार संपत्तियां शामिल हैं।

ब्रुकफील्ड में प्रबंध निदेशक (इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख भारत तथा पश्चिम एशिया) अर्पित अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हम भारत में अपने मौजूदा दूरसंचार टावर खंड का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं जो हमारे ग्राहकों तथा भागीदारों के लिए समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला को सक्षम बनाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एटीसी इंडिया जैसे रणनीतिक अधिग्रहणों के जरिए हम डिजिटल संपर्क को सशक्त बनाने और पूरे क्षेत्र में दूरसंचार बुनियादी ढांचे के परिदृश्य को बदलने को प्रतिबद्ध हैं।’’

भारत में ब्रुकफील्ड के पास इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, रिन्यूएबल पावर एंड ट्रांजिशन और प्राइवेट इक्विटी में प्रबंधन के तहत करीब 25 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 2:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement