facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

ब्रांड विस्तार भाया एफएमसीजी को

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:07 AM IST

बड़ी बाजार भागीदारी और दीर्घावधि विकास को बरकरार रखने के लिए कोका-कोला, नेस्ले, पेप्सिको, डाबर, मैरिको और गोदरेज जैसी दैनिक उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) निर्माता कंपनियों ब्रांड विस्तार की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है।


इन कंपनियों ने उच्च मुद्रास्फीति और वैश्विक वित्तीय संकट के बावजूद अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में इजाफा करने के लिए यह रास्ता अख्तियार किया है।

आईएमआरबी के मुताबिक वर्ष 2007 में एफएमसीजी कंपनियों ने 251 नए उत्पाद (223 वैरिएंट्स और 28 ब्रांड) लॉन्च किए थे जबकि 2006 में यह संख्या 191 थी। 2007 की तर्ज पर इस बार भी उद्योग ने बड़ी तादाद में वैरिएंट्स को लॉन्च किया है।

केपीएमजी इंडियाज नेशनल इंडस्ट्री के निदेशक (उपभोक्ता बाजार) रमेश श्रीनिवास ने कहा, ‘मौजूदा समय में एफएमसीजी क्षेत्र, खासकर मध्य स्तर के ब्रांड, मंदी की चपेट में है। कंपनियां सभी हाई ऐंड और लो ऐंड रेंज के वैरिएंट्स पेश कर अपने ब्रांडों का विस्तार कर सकती हैं।’

उदाहरण के लिए, नेस्ले ने इस साल बड़ी तादाद में ऐसे उत्पाद पेश किए हैं।  नेस्ले ने अपने मैगी कुप्पा मनिया, इंस्टैंट कप नूडल्स, मैगी पिचकू से लेकर मैगी भुना मसाला जैसे उत्पाद उतारे हैं।

इसने दिल्लीएनसीआर क्षेत्र में ओमेगा 3-रिच-नेसविटा प्रो-हर्ट दूध को लॉन्च किया है। मैरिको ने सफोला फंक्शनल फूड और ब्रिटानिया ने न्यूट्रीच्वाइस ब्रांड के तहत 5 ग्रेन बिस्कुट लॉन्च किया है।

इसी तरह डाबर ने अपने लोकप्रिय हाजमोला ब्रांड का नया पुदीना वैरिएंट पेश किया है और इसने अपनी गुलाबारी स्किन केयर रेंज में भी विस्तार किया है।

शीतल पेय कंपनी कोका-कोला इंडिया ने अपने फैंटा ब्रांड के लिए एपल फ्लेवर उतारा है, जैसा कि पेप्सिको ने अपनी ट्रॉपिकाना टि्वस्टर रेंज के लिए एपल फ्लेवर पेश किया।

पेप्सिको की फूड शाखा फ्रिटो लेज ने अपनी कुरकुरे रेंज का विस्तार कर इसे ट्रायंगल शेप में पेश किया है। इसके अलावा इसने क्वाकर ओट्स के लिए भी नए फ्लेवर शुरू किए हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement