facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

Biocon Biologics ने 1.1 अरब डॉलर के लॉन्ग टर्म लोन का किया रीफाइनेंसिंग

Advertisement

बायोकॉन लिमिटेड की इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बयान में कहा, बॉण्ड बायोकॉन बायोलॉजिक्स ग्लोबल पीएलसी द्वारा जारी किए जाएंगे

Last Updated- October 03, 2024 | 12:46 PM IST
Biocon Biologics
Representative image

बायोकॉन बायोलॉजिक्स (Biocon Biologics) ने डॉलर बॉण्ड और नई सामूहिक सुविधा के जरिये 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर (9,347 करोड़ रुपये) के दीर्घकालिक ऋण का पुनर्वित्तपोषण किया है।

बायोकॉन लिमिटेड की इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बयान में कहा, बॉण्ड बायोकॉन बायोलॉजिक्स ग्लोबल पीएलसी द्वारा जारी किए जाएंगे, जो कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। इसे एक मजबूत सुरक्षा पैकेज द्वारा समर्थित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह लेनदेन नौ अक्टूबर 2024 को पारंपरिक समापन शर्तों के अधीन निपटाए जाने की उम्मीद है।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक श्रीहास तांबे ने कहा, ‘‘ यह रणनीतिक पुनर्वित्तपोषण वित्तीय जुझारूपन को बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स की दीर्घकालिक वृद्धि को बढ़ावा देता है और हमारे व्यवसाय के समेकन चरण का मूल है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि इस लेनदेन से पूंजी संरचना मजबूत होगी और उसे व्यवसाय में निवेश को पुनः स्थापित करने में मदद मिलेगी। इसमें बायोसिमिलर की हमारी पाइपलाइन को आगे बढ़ाना भी शामिल है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 11:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement