facebookmetapixel
Advertisement
India-UK FTA आज से लागू; स्कॉच व्हिस्की, कारें मिलेंगी सस्ती, स्टील, IT सेक्टर को भी बड़ी राहतNuvoco Share Price: दमदार नतीजों के बाद एक दिन में 13% चढ़ा शेयर, ब्रोकरेज बोले अभी और दम बाकीकार खरीदने वालों की बढ़ी रफ्तार! जून में Passenger Vehicle डिस्पैच 24% उछला, SIAM के आंकड़ों ने चौंकायाTech Mahindra Q1 Results: मुनाफे में 40% से ज्यादा उछाल की उम्मीद, 16 जुलाई को आएंगे नतीजे; शेयर पर रहेगी बाजार की नजरगुजरात की नई डेटा सेंटर नीति से पावर और सोलर सेक्टर में आएगा बूम? जानिए निवेशकों के लिए क्या है मौकाभारत के लिए राहत की खबर! रूस से तेल खरीदने पर 500% नहीं, अब 100% लगेगा टैरिफKusumgar IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 37% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओSBI Funds IPO Day 2: अब तक 143% सब्सक्राइब हुआ आईपीओ; NII का हिस्सा तीन गुना से ज्यादा भराप​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़की

ओएनजीसी को बड़ा नुकसान

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:33 AM IST

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने पहली बार तिमाही नुकसान दर्ज किया है। कंपनी को परिसंपत्ति कीमतों में आई गिरावट की वजह से इस दबाव का सामना करना पड़ा है। भारत की प्रमुख तेल एवं गैस उत्पादक ने जनवरी-मार्च तिमाही में 3,098 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले उसे 4,240 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शशि शंकर ने कहा कि ओएनजीसी को 2019-20 वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में वैल्यू में गिरावट (लागत की तुलना में) से संबंधित 4,899 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया।
इसी वजह से कंपनी का वित्त वर्ष 2020 का शुद्घ लाभ आधा घटकर करीब 13,445 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले 26,765 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में राजस्व एक साल पहले के 26,759 करोड़ रुपये से घटकर 21,456 करोड़ रुपये रह गया। शंकर ने कहा, ‘ओएनजीसी पर कोविड-19 प्रभाव करीब 4,900 करोड़ रुपये तक पड़ा, क्योंकि मांग घटने से तेल कीमतों में गिरावट आई।’ मार्च में वैश्विक तेल कीमतें लगभग 50 प्रतिशत घटकर 32.4 डॉलर प्रति बैरल रह गई थीं।
ओएनजीसी के निदेशक (वित्त) सुभाष कुमार ने कहा ओिएनजीसी ने सरकार से प्राकृतिक गैस कीमतों को स्वतंत्र बनाए जाने का अनुरोध किया है।

Advertisement
First Published - July 1, 2020 | 1:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement